#अपराध

August 29, 2026

हिमाचल से ट्रक भर कर पंजाब भेजी नशे की खेप, 67.80 लाख नशीली गोलियां देख अफसर भी रह गए दंग

पंजाबी सीमा पार करने से पहले पकड़ा करोड़ों का नशा

शेयर करें:

baddi truck

बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश से नशे के कारोबार को लेकर सामने आई एक सनसनीखेज कार्रवाई ने सुरक्षा और जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक ट्रक पंजाब की ओर बढ़ रहा था, लेकिन रास्ते में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने उसे रोक लिया। इसके बाद ट्रक के अंदर जो कुछ सामने आया, उसने पूरे मामले की गंभीरता को उजागर कर दिया। 

 

ट्रक में एक-दो हजार नहीं, बल्कि लाखों की संख्या में नशीली और मनोप्रभावी गोलियां भरी हुई थीं। इतनी बड़ी खेप को देखकर मौके पर मौजूद जांच टीम भी दंग रह गई। Vªd esa 67 लाख से भी अधिक नशीली गोलियां बरामद हुईं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि हिमाचल से निकली नशे की यह खेप पंजाब में आखिर किसके पास पहुंचने वाली थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था?

गुप्त सूचना ने खोला नशे का राज

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच की टीम को एक संदिग्ध ट्रक के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन की टीम ने बद्दी-चंडीगढ़ हाईवे पर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। जब तलाशी पूरी की गई तो बरामदगी का आंकड़ा देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुझ गया एक घर का चिराग, 23 साल की उम्र में परिवार को बेसहारा छोड़ गया युवक

ट्रक से निकलीं 67.80 लाख नशीली और मनोप्रभावी गोलियां

अधिकारियों के अनुसार ट्रक की गहन तलाशी के दौरान करीब 67 लाख 80 हजार नशीली और मनोप्रभावी गोलियां बरामद की गईं। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिबंधित एवं मनोप्रभावी दवाओं की बरामदगी ने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है। जांच एजेंसी अब बरामद गोलियों की प्रकृति, उनकी वास्तविक श्रेणी और अवैध बाजार में संभावित कीमत का आकलन कर रही है। इतनी विशाल मात्रा में नशीली गोलियों की खेप एक साथ पकड़े जाने से इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क की आशंका भी जांच के दायरे में आ गई है।

हिमाचल से पंजाब भेजी जा रही थी खेप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशीली गोलियों से भरा यह ट्रक हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से रवाना हुआ था और पंजाब की ओर जा रहा था। यानी हिमाचल से निकली यह बड़ी खेप राज्य की सीमा पार कर पंजाब पहुंचाई जानी थी। हालांकि, रास्ते में ही सीबीएन की कार्रवाई के कारण पूरा माल अपने कथित गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप को बद्दी में किसने तैयार या लोड कराया था और पंजाब में इसकी डिलीवरी किस व्यक्ति या नेटवर्क को दी जानी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब ऑनलाइन आएगा पानी का बिल, गांवों में भी होगी वसूली; दूरदराज इलाकों को ही छूट

एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ से खुल सकते हैं कई राज

कार्रवाई के दौरान ट्रक सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशे की इस बड़ी खेप को लेकर कहां से चला था और इसे पंजाब में किसके हवाले किया जाना था। जांच एजेंसी उसकी भूमिका के साथ-साथ उसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। पूछताछ से इस पूरे मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

ट्रक के दस्तावेजों से लेकर पूरे रूट की जांच

सीबीएन की टीम अब केवल बरामद नशीली गोलियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रक और उसके पूरे आवागमन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। ट्रक किसके नाम पर पंजीकृत है, उसे किसने रवाना किया, बद्दी में उसे किस स्थान से माल मिला और रास्ते में किन-किन जगहों से होकर वह पंजाब की तरफ बढ़ रहा था, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में जल्द होगी 300 डॉक्टरों और 200 नर्सों की भर्ती, अस्पतालों में सीधे मिलेगी तैनाती

करोड़ों के अवैध कारोबार का हो सकता है खुलासा

करीब 67.80 लाख नशीली और मनोप्रभावी गोलियों की बरामदगी ने नशे के अवैध कारोबार की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। हालांकि बरामद माल की अवैध बाजार में वास्तविक कीमत का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन इतनी बड़ी खेप का एक साथ पकड़ा जाना अपने आप में बेहद गंभीर है। जांच एजेंसी अब इसके स्रोत से लेकर अंतिम खरीदार तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला को खंगालने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कारोबार में कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

 

यह भी पढ़ें: पतंग उड़ाते समय सीढ़ियों से खड़े सरिया पर गिरा युवक, पेट में घुसा- मची चीख-पुकार

हिमाचल से पंजाब तक फैले नेटवर्क की तलाश

सीबीएन की जांच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अब उस नेटवर्क तक पहुंचना है, जिसके जरिए यह खेप बद्दी से पंजाब भेजी जा रही थी। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलियां कहां से आईं, इन्हें किसने ट्रक में लोड कराया और पंजाब में इनकी डिलीवरी लेने वाला व्यक्ति कौन था। यदि जांच में कोई बड़ा नेटवर्क सामने आता है तो आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: पैरापिट तोड़ ब्यास नदी में गिरी सब्जियों से भरी बोलेरो, चालक का कोई सुराग नहीं

अभी कई सवालों के जवाब बाकी

फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी और करीब 67.80 लाख नशीली गोलियों की बरामदगी के बाद जांच एजेंसी के सामने कई सवाल हैं। इस खेप का असली मालिक कौन है, बद्दी से इसे किसने रवाना किया, पंजाब में इसका खरीदार या सप्लायर कौन था और इसके पीछे कितने लोग जुड़े हुए हैं—इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख