राजनीति

#हादसा

August 29, 2026

हिमाचल : पतंग उड़ाते समय सीढ़ियों से खड़े सरिया पर गिरा युवक, पेट में घुसा- मची चीख-पुकार

दूसरी पतंग लेने के लिए सीढ़ियों से उतर रहा था युवक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से रक्षाबंधन के मौके पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पतंग उड़ाते समय एक युवक अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गया। युवक गिरते समय वहां पड़े लोहे के सरिए पर जा गिरा, जिससे सरिया उसके पेट में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

दूसरी पतंग लेने के लिए सीढ़ियों से उतर रहा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मुख्यालय नाहन के गोविंदगढ़ इलाके से सामने आया है। युवक सुबह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसे दूसरी पतंग लेने के लिए नीचे जाना था।

 

यह भी पढ़ें: पैरापिट तोड़ ब्यास नदी में गिरी सब्जियों से भरी बोलेरो, चालक का कोई सुराग नहीं

 

वह सीढ़ियों से नीचे उतर ही रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गिरने के दौरान वहां मौजूद लोहे का सरिया उसके पेट में जा घुसा। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे।

घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग राहुल को तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज कई इलाकों में बरसेंगे मेघ- 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

 

फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और बेहतर उपचार के लिए उसे पीजीआई भेजा गया है। युवक की पहचान राहुल उम्र 26 साल के रूप में हुई है। 

नाहन में रक्षाबंधन पर पतंग उड़ाने की पुरानी परंपरा

गौरतलब है कि रक्षाबंधन के मौके पर नाहन शहर में पतंग उड़ाने की परंपरा काफी पुरानी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा रियासतकाल से चली आ रही है। रक्षाबंधन के दिन शहर में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर पतंग उड़ाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज कई इलाकों में बरसेंगे मेघ- 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

पतंग उड़ाते समय सावधानी जरूरी

ऐसी घटनाओं को देखते हुए पतंग उड़ाते समय थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। छत पर पतंग उड़ाते समय किनारे से दूरी बनाए रखें और सीढ़ियों पर उतरते-चढ़ते समय जल्दबाजी न करें। साथ ही छत या आसपास लोहे की नुकीली चीजें पड़ी हों तो उन्हें पहले सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख