राजनीति

#अपराध

March 25, 2025

हिमाचल : आखिर कहां गायब हो गई 3 बच्चों की मां- दवा लेने गई थी बाजार, फोन बंद-पति परेशान

दांत दर्द की दवाई लेने गई थी महिला- नहीं लौटी वापस घर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करसोग में तीन बच्चों की मां कहीं गायब हो गई है। महिला का पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। मगर महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

तीन बच्चों की मां गायब

बताया जा रहा है कि महिला घर से दांत दर्द की दवाई लेने बाजार गई- जहां से फिर वो वापस ही नहीं लौटी। लापता महिला के पति ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत जंजैहली थाने में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सही जवाब देने पर टीचर ने मासूम को जड़ दिए थप्पड़- मां पहुंची थाने, मामला दर्ज

दवाई लेने गई थी बाजार

लापता महिला के पति दिलबहादुर उर्फ दीपक ने बताया कि बीती 8 मार्च को उसकी पत्नी दांत दर्द की दवा लाने के लिए घर से निकली थी। मगर देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटी। ऐसे में जब उसने अपनी पत्नी को फोन किया तो उसका फोन भी बंद आ रहा था।

बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

दीपक ने बताया कि जब से उसकी पत्नी लापता हुई है- तब से उसने घर पर किसी से कोई संपर्क नहीं किया है। दीपक का कहना है कि वो दिहाड़ी-मजदूरी करता है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां को घर पर ना पाकर उसकी दो बेटियों और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में चिट्टे की खेप लेकर जा रहे थे तीन यार, नाके पर हुए अरेस्ट

दोनों ने की थी लव मैरिज

दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी पहले होटल में काम करती थी और वो बस में हेल्पर का काम करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उसने बताया कि ना तो उसका कभी उसकी पत्नी के साथ कोई झगड़ा हुआ और ना ही कुछ और मनमुटाव। फिर आखिर वो उसे और उसके बच्चों को छोड़कर क्यों और कहां चली गई।

कंगाल कर दिया मुझे

दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी जब भी बाजार जाती थी तो वो अकसर उसे 1000-1200 रुपए देता था। मगर उसकी पत्नी ने उसे कंगाल कर दिया। उसने पुलिस टीम से जल्द से जल्द उसकी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फौजी परिवार के बेटे को लगी चिट्टे की लत- सरकारी नौकरी गंवाई, पत्नी ने भी छोड़ा साथ

मामले की पुष्टि करते हुए DSP करसोग ने बताया कि लापता महिला के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही महिला को सही-सलामत ढूंढ लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख