राजनीति

#अपराध

August 9, 2026

हिमाचल : सनकी पति ने उजाड़ा परिवार, गुस्से में पत्नी की छीनी जिंदगी- मासूमों ने खोई मां

एक महीना पहले ही पत्नी और बच्चों के साथ काम करने आया था सुनील

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

husband wife dispute himachal punjab border police case investigation

ऊना/गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के गढ़शंकर क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिंदवाणी गांव में रहने वाले एक प्रवासी परिवार में घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

पत्नी की हत्या कर पति फरार

महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है- जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी - हिमाचल से दबोचे 2 आरोपी, फेल युवाओं को बनाते थे निशाना

पत्नी और बच्चों संग रहता था सुनील

जानकारी के मुताबिक, टाहलीवाल के गोंदपुर जयचंद गांव के पास पंजाब के महिंदवाणी क्षेत्र में हिमाचल की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कई प्रवासी मजदूर अस्थायी तौर पर रह रहे हैं। इसी इलाके में बिहार के मुंगेर जिले के हरनाणार क्षेत्र का रहने वाला सुनील कुमार अपनी पत्नी मुन्नी देवी और बच्चों के साथ रह रहा था।

एक महीने पहले ही आया था काम करने

बताया गया है कि परिवार करीब एक महीने पहले ही रोजगार की तलाश में यहां आया था। पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट : आज से 5 दिन बरसेंगे बादल, भूस्खलन का भी खतरा

पति-पत्नी में विवाद

बताया जा रहा है कि किसी विवाद के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में मुन्नी देवी की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति अपने बच्चों को वहीं छोड़कर मौके से निकल गया। वारदात की सूचना फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी बीनेवाल की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मामले से संबंधित प्रारंभिक जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल से हरिद्वार कांवड़ लेने निकले 2 युवक- ट्रक से टकराई बाइक, एक ने तोड़ा दम

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गढ़शंकर पुलिस ने सुनील के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही घटना के पीछे की परिस्थितियों और घरेलू विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख