#अपराध

April 17, 2026

हिमाचल घूमने की ज़िद कर रहा था बेटा, मां ने मना किया; तो आंखों के सामने नहर में लगा दी छलांग

10वीं में अच्छे अंकों से पास होने के बाद हिमाचल घूमने की करने लगा था जिद

शेयर करें:

punjab-student-jump-canel

शिमला/अबोहर। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में मिली सफलता के बाद जिस घर में जश्न का माहौल होना चाहिए था, वहां अब मातम पसरा है। हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब अबोहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10वीं के छात्र को हिमाचल घूमने आने के लिए मां ने पैसे नहीं दिए तो गुस्से में बेटे ने मां की आंखों के सामने ही नहर में छलांग लगा दी।

छात्र ने नहर में लगाई छलांग

दरअसल गीतांजलि एनक्लेव का रहने वाला 17 वर्षीय युवराज 10वीं कक्षा में अच्छे अंक से पास होने के बाद हिमाचल की वादियों की सैर करने का सपना देख रहा था, अब नहर की ठंडी और खामोश लहरों में खो गया है। यह घटना किसी को भी झकझोर देने वाली है, जहां एक छोटी सी ज़िद ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 7 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी ढंग से लापता, 72 घंटों से खाक छान रही 4 टीमें

हिमाचल जाने की ज़िद 

युवराज सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से पास हुआ था। अपनी इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए उसने अपनी मां से हिमाचल घूमने जाने की इच्छा जताई। लेकिन एक मां के लिए शायद बेटे की सुरक्षा उसकी छुट्टियों से कहीं अधिक मायने रखती थी, जिसके चलते उन्होंने उसे हिमाचल जाने से साफ मना कर दिया।

मां को वीडियो कॉल कर लगाई छलांग

गुरुवार दोपहर को युवराज स्कूटी लेकर शहर से बाहर हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा नहर के पास पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने फिरसे अपनी मां को वीडियो कॉल किया। यह कॉल किसी सामान्य बातचीत के लिए नहीं, बल्कि एक आखिरी भावुक अपील के लिए थी।

 

यह भी पढ़ें : मिशन पंचायत 2026: हिमाचल कांग्रेस की 71 ब्लॉक अध्यक्षों की फौज तैयार; भाजपा खेमे में हलचल

 

युवराज ने वीडियो कॉल पर अपनी मां से फिर ज़िद की कि उसे हिमाचल जाने के लिए पैसे दे दें। मां उसे प्यार से समझाती रही, लेकिन सफलता के नशे और ज़िद में डूबे बेटे ने वह कदम उठा लिया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। वीडियो कॉल के दौरान ही अपनी मां की आंखों के सामने युवराज ने नहर की तेज़ लहरों में छलांग लगा दी।

मां की आंखों के सामने सब कुछ हुआ खत्म

वीडियो कॉल के उस पार बैठी मां के लिए वह मंज़र ताउम्र न भूलने वाला है। पलक झपकते ही उसका बेटा नहर के पानी में ओझल हो गया। मोबाइल स्क्रीन पर बेटे को डूबते देख मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ से पूरा घर गूंज उठा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव पर CM सुक्खू का मास्टरस्ट्रोक: कार्यकर्ताओं को दिया फ्री हैंड; नहीं होगा कोई पार्टी बंधन

गोताखोर कर रहे युवराज की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन बदहवास होकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वर्तमान में नर सेवा नारायण सेवा समिति के जांबाज गोताखोर लगातार नहर में युवराज को ढूंढने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक युवराज का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 दागी प्रोफसरों पर गिरी गाज, कॉलेज छात्राओं से नीचता करने पर नौकरी से किए बर्खास्त

 

फिलहाल, पूरा इलाका और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं और बस एक ही प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी तरह युवराज सुरक्षित मिल जाए, हालांकि समय गुज़रने के साथ उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं।

एक सवाल जो हर किसी को चुभ रहा है

यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आज की युवा पीढ़ी का धैर्य और सहनशीलता किस स्तर पर है। एक छोटी सी इच्छा पूरी न होने पर उठाया गया यह जानलेवा कदम न केवल एक होनहार छात्र की ज़िंदगी खत्म कर गया, बल्कि एक मां के लिए जीवन भर का नासूर दे गया। हिमाचल की ठंडी वादियों की कल्पना में डूबा युवराज आज उसी की राह देखते-देखते एक अनकही त्रासदी का हिस्सा बन गया है।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख