#अपराध
March 17, 2026
हिमाचल में आपसी रंजिश ने लिया खौ’फनाक मोड़, युवक ने दोस्त पर दिनदहाड़े चलाई गो’ली
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
शेयर करें:

सोलन। देवभूमि हिमाचल प्रदेश, जिसे अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, अब अपराध की बढ़ती घटनाओं से परेशान नजर आ रहा है। ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है, जहां एक हमलावर ने दिनदहाड़े एक युवक को अपनी गोली का निशाना बना दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलन जिेले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का वार्ड नंबर-2 आज मंगलवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा। लोग अपने काम और रोज़मर्रा की गतिविधियों में व्यस्त थे, तभी करीब 12 बजे एक हमलावर ने आमिर खान नाम के युवक पर गोली चला दी।
यह भी पढ़ें : जनता का पैसा- नेताओं की मौज: सुक्खू सरकार ने हरियाणा MLA की आवभगत पर खर्चे लाखों रुपए
बता दें कि, आरोपी दिशांत उर्फ दिशु और आमिर खान पहले मित्र थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, और इसी विवाद के चलते आरोपी ने आमिर पर देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगते ही आमिर जमीन पर गिर गया और हमलावर मौके से फरार हो गया। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग हड़बड़ाते हुए युवक को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले गए।
डॉक्टरों ने बताया कि गोली आमिर के दाहिने हाथ को चीरते हुए निकली है। इसके अलावा, गोली के छर्रे पेट में भी लगे हैं, जिससे अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत अभी नाजुक है और लगातार निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: बढ़ते तापमान के बीच हुई बर्फबारी- गर्म कपड़े निकालने को मजबूर लोग
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते किया गया है। परिवार का आरोप है कि हमलावर ने घटना की योजना पहले से बना रखी थी। आमिर के परिजन घटना से बेहद परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया गया और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और हमलावर की धरपकड़ के लिए विशेष टीम लगाई गई है। अधिकारी इसे गंभीर मामला मान रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
वारदात के बाद इलाके में लोगों में डर और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी वारदातों से पूरे इलाके की शांति प्रभावित होती है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि दोषियों को सलाखों के पीछे डालकर शहर में शांति बहाल की जाए।