राजनीति

#अपराध

April 25, 2024

हिमाचल: जंगल में पड़ी मिली महिला, शरीर पर नहीं था एक भी वस्त्र

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shimla women found in forest no clothes
शिमला: व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली कांग्रेस की सरकार, देवभूमि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले आपराधिक मामलों पर रोकथाम करने में पूरी तरह विफल साबित होती हुई नजर आ रही है। यह भी पढ़ें: JEE Mains के हिमाचल टॉपर बने अमृत कौशल: लड़कियों में विशुद्धा अव्वल हाल ही में, जिला कांगड़ा के पालमपुर में कॉलेज छात्रा के साथ हुआ दराट मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिलने की खबर है। बताया गया है कि महिला का शव नग्न अवस्था में पाया गया है।

गुच्छी ढूंढने गए शख्स को मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला के तहत आते रामपुर की नरैण पंचायत में जड़ाशी के साथ लगते जंगल में बीते कल बुधवार को एक शख्स जंगल में गुच्छी ढूंढने गया तो उसी दौरान उसने जंगल में महिला का शव देखा। महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके बाद नेपाली मूल का वह शख्स घबरा गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 20 साल के मिथुन की दोनों किडनी खराब, माता-पिता ने मांगी मदद उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सारी रात मौके पर मौजूद रही। इसके बाद आज आज फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और तमाम साक्ष्य जुटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

नहीं हो पाई मृतक महिला की पहचान

उधर, रामपुर पुलिस के अधिकारी द्वारा मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि, मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला कौन थी, कहां की रहने वाली थी यह सब जांच के बाद पता चलेगा। यह भी पढ़ें: निलंबित HRTC चालक के पक्ष में आई ड्राइवर यूनियन, दे दी ये चेतावनी उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या का लग रहा है, मगर पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बहरहाल, फॉरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले से पर्दा हट जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख