राजनीति

#अपराध

May 19, 2025

हिमाचल :12वीं में फेल होने का गम न सह सकी दीक्षा,परिवार को दे गई उम्रभर का गम

2वीं में दूसरी बार फेल होने के बाद दीक्षा ने पुल से लगाई छलांग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

shimla student suicide

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पढ़ाई के मानसिक दबाव के चलते एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। न्यू शिमला थाना क्षेत्र के बडागांव के पास एक पुल से छलांग लगाकर युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना शनिवार 18 मई की है।

 

शिमला में रह रहा था परिवार

 

बताते चलें कि मृतका की पहचान दीक्षा निवासी गोरवा गांव, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ शिमला के पाटी गांव में किराए के मकान में रह रही थी और यहीं पढ़ाई कर रही थी। दीक्षा के पिता मजदूरी का काम करते हैं और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने बेटी की पढ़ाई को प्राथमिकता दी थी। लेकिन 12वीं की परीक्षा में लगातार दूसरी बार असफल होने के बाद दीक्षा अवसाद में चली गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ब्लू-टुथ से नकल करते पकड़े 40 अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी पाने के लिए दिए 12 लाख

 

पुल से छलांग लगाकर दी जान

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि दीक्षा परीक्षा परिणाम से बेहद परेशान थी। बार-बार असफलता ने उसे मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था। शनिवार को वह बडागांव पुल पर पहुंची और बिना किसी को कुछ बताए नाले में छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लिफ्ट देने के बहाने महिला से जंगल में की नीचता, रात डेढ़ बजे युवक के चंगुल से छूट पहुंची थाने

 

पुलिस कर रही आत्महत्या की गहन जांच

 

सूचना मिलते ही न्यू शिमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख