#अपराध

February 14, 2025

हिमाचल का 210 करोड़ डकार गया नवाब साहब, दुबई में लूट रहा मौज- अब खैर नहीं

ईडी ने नवाब के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया

शेयर करें:

SCAM

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा ट्रेडिंग घोटाला सामने आया है, जिसमें QRX और YFX नामक कंपनियों के संचालकों ने लोगों से करोड़ रुपये की ठगी की। यह मामला नवंबर 2023 में मंडी पुलिस ने सामने लाया था और अब इस घोटाले में जांच की गति तेज हो गई है।  

210 करोड़ रुपये का घोटाला  

पुलिस ने इस घोटाले का खुलासा एक कारोबारी की शिकायत के बाद किया था। कारोबारी ने बताया कि उसे मासिक 12 प्रतिशत ब्याज के लालच में QRX कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था, लेकिन जब उसे ब्याज नहीं मिला तो उसने कंपनी से सवाल किए। कंपनी ने उसे कई तरह के प्रलोभन देने की कोशिश की, मगर कारोबारी उनके झांसे में नहीं आया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मंडी पुलिस ने QRX कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP अध्यक्ष पद के लिए जारी है खींचतान- शाह से मिले जयराम, हलचल तेज

QRX और YFX का कनेक्शन  

मंडी पुलिस की जांच में पता चला कि QRX  कंपनी के तार सीधे तौर पर YFX कंपनी से जुड़े हुए थे, जो उत्तर प्रदेश के शामली निवासी लविश उर्फ नवाब द्वारा संचालित की जाती थी। जब भी QRX को वित्तीय संकट का सामना होता था, तो YFX उसे संभालती थी। बाद में दोनों कंपनियां अलग हो गईं, लेकिन घोटाले का नेटवर्क अभी भी सक्रिय था।  

 नवाब की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस  

ED ने YFX के मुख्य संचालक लविश उर्फ नवाब के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। लविश उर्फ नवाब वर्तमान में दुबई में छिपा हुआ है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उसे ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना माना जा रहा है।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नया स्कैम! बुजुर्गों की पेंशन में भी हो रही हेराफेरी- कई दस्तावेज संदिग्ध

दुबई में करवाता था इवेंट्स

जांच में यह भी सामने आया कि दुबई में आयोजित किए गए इवेंट्स के माध्यम से लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया जाता था। इन इवेंट्स में भाग लेने के बाद लोग ट्रेडिंग में पैसे लगाते थे, लेकिन बाद में उन्हें न तो लाभ मिलता था और न ही उनकी रकम वापस होती थी।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और घोटाला: PM आवास योजना में हो रही बड़ी गड़बड़ी, यहां जानें

7 लोग गिरफ्तार

मंडी जिला पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 6 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। QFX कंपनी के संचालक राजेंद्र सूद की पत्नी नीतू सूद अभी भी जेल में है, जबकि राजेंद्र सूद विदेश में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया है।  

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख