#अपराध

February 13, 2025

हिमाचल में शादी का क्रेज! दुल्हन पाने के चक्कर में गाय को चढ़ाए चांदी के सींग, एक ने लुटाए लाखों

पंजाबी महिला ने युवक को लगाया लाखों का चूना

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल में शादी के लिए लड़कियों की तलाश में लड़के अब बिचौलियों के जाल में फंस रहे हैं। इन बिचौलियों का दावा होता है कि वे लड़कियों का रिश्ता दिलवाएंगे, लेकिन लड़के उन्हें पैसे देकर पछता रहे हैं, क्योंकि बिचौलिए पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। यह धोखाधड़ी का खेल अब लड़कों के लिए सिरदर्द बन गया है और हर रोज नए शिकार बन रहे हैं।

शादी के नाम पर ठगी

इसी कड़ी में ऐसे दो मामले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आए हैं- यहां पर अंब में शादी करवाने का झांसा देकर जालसाजों ने लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया है। दोनों ही मामलों की सूचना अभी तक पुलिस में नहीं दी गई है। मगर इन घटनाओं की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भी शाह गैंग का हिस्सा, अभी तक सलाखों के पीछे 35 लोग

पंजाबी महिला ने लगाया लाखों का चूना

जानकारी के अनुसार, अंब के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को पंजाब की एक महिला ने ठगी का शिकार बनाया है। पंजाबी महिला ने उसे शादी करवाने का झांसा दिया था। महिला की बातों के झांसे में आकर व्यक्ति ने तीन किस्तों में एक लाख रुपया लुटा दिया है। मगर अब तक ना तो उसकी शादी हुई है और ना ही अब महिला उसे उसका पैसा वापस दे रही है।

फैक्ट्री में काम करता था युवक

पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका बेटा फैक्ट्री में काम करता है। जहां पर उसकी दोस्ती एक व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने बेटे को बताया कि उसकी जान-पहचान में एक महिला है- जो रिश्ते करवाती है। अगर तुम्हें भी शादी करनी है तो ये महिला तुम्हारी भी शादी करवा देगी।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता के घर पर ED की रेड, हिमाचल से जुड़ा है यह मामला

ऐसे में युवक ने घर आकर अपने पिता से बात की। दोनों बाप-बेटा शादी करने के लिए तैयार हो गए और फिर उन्होंने महिला की मिलकर शादी की बात की। महिला ने लड़की दिखाकर शादी की बात पक्की कर दी। फिर शादी का झांसा देकर महिला ने व्यक्ति से तीन किस्तों में युवक से एक लाख रुपए लिए।

पैसे वापस नहीं दे रही बिचौलन

इसके बाद काफी समय बीत जाने के बाद लड़के के पिता ने इस महिला से संपर्क किया। लड़के के पिता ने शादी की तारीख के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि लड़की ये रिश्ता नहीं करना चाहती है। ऐसे में लड़के के पिता ने महिला से पैसे वापस मांगे, लेकिन महिला ने पैसे देने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि उसने सारे पैसे रिश्ता ढूंढने में खर्च कर दिए हैं। अब उसके पास उनके कोई पैसे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : नासाज है CM सुक्खू की तबीयत, कैबिनेट बैठक टली- जानिए अब कब होगी

नंदी बैल लेकर घूम रहा था व्यक्ति

इसके अलावा ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पर आदमी नंदी बैल लेकर घर-घर घूम कर लोगों को भविष्य बता रहा था। एक लड़के के परिवार ने उस आदमी की बातों में आकर एक गाय को चांदी के सींग, पैरों के लिए कड़े पहनाए और क्विंटल चारा भी गऊशाला में दान कर दिया। मगर यह सब करने के बाद भी परिवार को जब कोई लाभ नहीं हुआ- तब परिवार को पता चला की वो ठगी का शिकार हो चुकी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख