#राजनीति
February 13, 2025
नासाज है CM सुक्खू की तबीयत, कैबिनेट बैठक टली- जानिए अब कब होगी
खाली पदों को भरने पर भी हो सकता है फैसला
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज सुक्खू मंत्रिमंडल की बैठक होनी थी। यह बैठक सुबह 11 बजे प्रदेश सचिवालय में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जानी थी।मगर CM सुक्खू के खराब स्वास्थ्य के कारण कैबिनेट मीटिंग को दो दिन के लिए टाल दिया है।
अब कैबिनेट मीटिंग 15 फरवरी को होगी। इस बैठक में UPS-बजट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
इस कैबिनेट बैठक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। जैसे कि-
आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मार्च महीने के पहले सप्ताह में बजट सत्र शुरू होने की बात कह चुके हैं। हालांकि, इस पर फैसला प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में हो होने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल की तरफ से दिए जाने वाले अभिभाषण पर मंत्रिमंडल में चर्चा होगी। जबकि, बजट सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण संशोधनों को सरकार की तरफ से लाया जाएगा- जिनको मंत्रिमंडल मंजूरी प्रदान कर सकती है। विदित रहे कि, केंद्रीय बजट के बाद अब लोगों की नजरें प्रदेश के बजट पर टिकी हुई हैं। हिमाचल के हर वर्ग के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।
इसके अलावा इस बैठक में मंडी जिले में अवैध खनन को रोकने गए SDM पर हुए महले को लेकर चर्चा हो सकती है और कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। साथ ही स्कूल और कॉलेज स्तर पर अलग निदेशालयों के गठन पर भी फैसला लिया जा सकता है।
विदित रहे कि, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की नजर भी इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है। ऐसे में इस बैठक में प्रदेश में खाली चल रहे विभिन्न विभागों में पदों को भरने पर भी फैसला हो सकता है।
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू वायरल की चपेट में आए हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में CM सुक्खू ने शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर ही सारे जरूरी कामकाजों को निपटा रहे हैं। CM सुक्खू ने मास्क पहनकर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की समीक्षा बैठक की।