#अपराध

March 15, 2025

हिमाचल : सात नशा तस्कर अरेस्ट, भारी मात्रा में चिट्टा भी हुआ बरामद

पंजाब से हिमाचल चिट्टा सप्लाई करने आए थे तस्कर

शेयर करें:

Drug Peddlers

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमाला से सामने आया है- जहां पर पुलिस टीम को मिशन क्लीन-भरोसा के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सात नशा तस्कर अरेस्ट

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार करने में हासिल की है। साथ ही भारी मात्रा में चिट्टे की खेप भी बरामद की है। पुलिस को यह सफलता दो अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई के दौरान मिली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदी था पति, तंग आकर पत्नी ने उजाड़ा खुद का सुहाग

नकदी और चिट्टा बेचने का सामान भी बरामद

पहला मामला रोहड़ू से सामने आया है- जहां शिमला पुलिस ने बीते कल तीन ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में चिट्टा भी बरामद किया है। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने नकदी और चिट्टे को बेचने संबंधी कुछ सामान भी बरामद की है।

चिट्टे की सप्लाई देने आए थे तीनों

शुरुआती जांच में पाया गया है कि ये आरोपी पंजाब से रोहड़ू में एक व्यक्ति को चिट्टे की सप्लाई देने जा रहे थे। मगर बीच रास्ते में तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने आरोपियों से 252 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। साथ ही उनकी कार होंडा क्रूज PB07AB-5288 को भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार की होली हुई बेरंग, दोस्तों के साथ घूमने गया नौजवान बेटा खड्ड में डूबा

खरीददार से भी मिला बहुत सामान

इसके अलावा पुलिस टीम ने खरीददार व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे 4.50 लाख रुपए कैश, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और फॉयल पेपर बरामद किए हैं।

आरोपियों की पहचान

चिट्टे बेचने आए तीनों आरोपी फिरोजपुर, पंजाब के रहने वाले हैं। जबकि, खरीददार रोहड़ू का रहने वाला है। आरोपियों का पहचान-

  • राजकुमार (38) (कार चालक)
  • जगदीश (32)
  • जतिंद्र (32)
  • कपिल राज्टा (खरीददार)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली मनाकर खड्ड में नहाने गए दो लोग, परिजनों को मिली देह- पसरा मातम

बोलेरो में बैठे थे तस्कर

वहीं, दूसरा मामला कुमारसैन से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने गुरुवार को सिंगापुर डाकघर शमठला के पास 30 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक सफेद बोलेरो में चिट्टा लेकर जा रहे हैं। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने बीच रास्ते में बोलेरो को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को डैशबोर्ड में से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डेशबोर्ड में रखा था पैकेट

इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोलेरो में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों ने ये खेप पारदर्शी प्लास्टिक के लिफाफे में छिपाई हुई थी। लिफाफ में दानेदार और पाउडर के रूप में चिट्टा भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बंबर ठाकुर पर चली 12 राउंड गोलियां, PSO को लगी दो- हालत नाजुक

आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कुल्लू जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • सुरेश कुमार (24) निवासी गांव बिशलाई
  • कैलाश चंद (24) निवासी गांव धरमोट
  • सुनील कुमार (30) निवासी गांव न्यू कुंदर

मामले की पुष्टि करते हुए DSP नरेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख