#अपराध

May 1, 2025

हिमाचल में पंजाब का नामी चिट्टा तस्कर बड़ी खेप के साथ धरा, सप्लाई करने आया था

बिलासपुर की स्पेशल पुलिस टीम को मिली सफलता

शेयर करें:

Bilaspur Police arrest chitta smuggler

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पुलिस की सख्ती के बाद भी नशा तस्करी खत्म नहीं हो रही है। प्रदेश में हर दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है। माना जा रहा है कि जिला में इस साल में पकड़े गए नशे में यह सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने नशे के साथ एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है और पंजाब से हिमाचल में चिट्टा आपूर्ति करने वाला मुख्य सरगना भी है।

बड़ी खेप के साथ धरा चिट्टा तस्कर

दरअसल बिलासपुर जिला में नशे के खिलाफ चलाए अभियान में  पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बीती रात को पंजाब के एक युवक से 55.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह व्यक्ति पैदल ही चिट्टे की खेप की सप्लाई करने निकला था और रात के अंधेरे में एक जगह किसी गाड़ी में लिफ्ट लेने की फिराक में था। इसी बीच वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की लत ने एक और युवक की छीन ली सांसें, खुद को ही कर लिया शू*ट

नशा बेचने के लिए मांग रहा था लिफ्ट

बताया जा रहा है कि पुलिस की स्पेशल टीम ने रात को कीरतपुर नेरचौक फोरलेन की टनल नंबर 2 थापना के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच पुलिस की नजर वहीं कुछ दूरी पर खड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। यह व्यक्ति बिलासपुर की तरफ आने के लिए किसी वाहन से लिफ्ट लेने की फिराक में था। इसी बीच जब उसने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक करते कैंटर से टकराई पिकअप, बीच सड़क पलटी

पुलिस को देखते ही फेंक दी चिट्टे की पुड़िया

पुलिस को देख घबराए युवक ने अपनी पेंट की जेब से कोई चीज निकाली और उसे जमीन पर फेंक दिया। जिसके चलते पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने तुरंत युवक के पास पहुंची और उसके द्वारा जमीन पर फेंकी गई वस्तु को उठाकर चेक किया। यह वस्तु चिट्टा था, जिसका वजन करने पर यह 55.6 ग्राम पाया गया। पुिलस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : आईपीएल के 3 मुकाबले खेलने धर्मशाला पहुंची पंजाब की टीम, संडे को होगा पहला मैच 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आज गुरुवार सुबह पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी युवक को पुलिस थाना स्वारघाट की टीम को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अमन पुत्र बाबू लाल निवासी मकान नंबर 41 कुम्हार मंडी फिरोजपुर कैंट पंजाब के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में लकड़ी का बॉक्स देख चौंकी पुलिस, खोला तो निकला चरस का जखीरा

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी  है। पुलिस आरोपी के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चिट्टे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाया था और उसे आगे कहां सप्लाई करने जा रहा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख