#अपराध
February 21, 2026
हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का फूटा भांडा- मासूमों का सौदा कर कमाते थे लाखों, मास्टरमाइंड अरेस्ट
10 हजार लेने के बाद खुला राज, पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल में लगातार सामने आ रहे ठगी और आपराधिक मामलों के बीच कांगड़ा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। व्यापारिक कस्बे संसारपुर टैरेस में पुलिस ने कथित बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, जांच में और नाम सामने आ सकते हैं।
संसारपुर टैरेस में रहने वाले रोहित कुमार और उनकी पत्नी बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दीपक कुमार नाम के व्यक्ति से हुई। आरोप है कि दीपक ने बच्चे की व्यवस्था करवाने के नाम पर 23,500 रुपये की मांग की। रोहित ने पहले 10,000 रुपये आरोपी के खाते में जमा करवा दिए।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के फैसले से भड़के शिक्षक, बोले- अगर टेस्ट हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे
कुछ समय बाद रोहित को शक हुआ कि उनके साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने बाकी पैसे देने से मना कर दिया और मामले की शिकायत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार से की। इसके बाद जानकारी देहरा के एसपी मयंक चौधरी को दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सनसनी: जंगल में मिला इंसानी कंकाल, पास ही पड़ा था फोन- नहीं हो पाई है पहचान
थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में पुलिस ने एक टीम बनाई। तकनीकी जांच के आधार पर 40 वर्षीय दीपक कुमार, निवासी ओल्ड कांगड़ा, को जालंधर से गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर लड़ा चुना, 5 साल तक रहा प्रधान- अब हुआ अरेस्ट
जांच के दौरान 47 वर्षीय रितु, निवासी बटाला (पंजाब), का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार वह कथित तौर पर बच्चों को आगे बेचने वाले नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। उसे भी अदालत में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : आर्थिक घमासान के बीच हिमाचल को केंद्र ने दी करोड़ों रुपए की विशेष वित्तीय राहत, शर्तें भी जोड़ीं
एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए कई जगहों पर छानबीन की जा रही है। यह मामला न सिर्फ ठगी से जुड़ा है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे से भी संबंधित है। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।