#अपराध

March 25, 2025

हिमाचल: पंचायत सचिव की दबंगई, ऑफिस में घुस कर SDM पर ही बोल दिया धावा

बीच बचाव करने आए हेड कांस्टेबल और क्लर्क घायल

शेयर करें:

shimla crime News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला में एसडीएम कार्यालय में घुसकर हंगामा करने और एसडीएम पर हमले का मामला सामने आया है। हंगामा और हमला करने वाला भी सरकारी अधिकारी है। इस घटना के बाद एसडीएम कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। बीच बचाव करने आए अन्य कर्मचारी और पुलिस जवान पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

कार्यालय में घुस कर एसडीएम पर हमला

दसअसल यह मामला शिमला जिला के डोडरा क्वार का सोमवार दोपहर का है। डोडरा क्वार के एसडीएम धर्मेश कुमार अपने कार्यालय में सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत जाखा का पंचायत सचिव नारायण सिंह अचानक वहां पहुंच गया और बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। एसडीएम धर्मेश ने सचिव को शांत रहने को कहा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शाम को लापता हुआ परिवार का होनहार बेटा, सुबह डैम में मिली देह, पुलिस पर सवाल

पंचायत सचिव ने किया हमला

बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव एसडीएम को धमकाने का प्रयास करने लगा। जब एसडीएम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने एसडीएम धर्मेश पर ही हमला कर दिया। इसी दौरान बीचबचाव करने आए अन्य अधिकारियों पर भी उसने हमला कर दिया। आरोपी को रोकने के लिए जब पुलिस हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह और क्लर्क सूचा सिंह आगे आए तो नारायण सिंह ने उनके साथ भी हाथापाई की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ढाबा लूटकर 3 दिन आसपास ही घूमते रहे आरोपी, पुलिस पंजाब में छानती रही खाक

हेड कांस्टेबल और क्लर्क घायल

पंचायत सचिव नारायण सिंह के हमले से हेड कांस्टेबल गुलाब के हाथों की अंगुलियों पर गंभीर चोट लगी। वहीं क्लर्क सुच्चा सिंह भी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सचिव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सही जवाब देने पर टीचर ने मासूम को जड़ दिए थप्पड़- मां पहुंची थाने, मामला दर्ज

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसडीएम कार्यालय के क्लर्क सुच्चा सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना चिड़गांव में आरोपी नारायण सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने भी सख्त रूख अपनाया है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख