#अपराध

July 12, 2025

हिमाचल: बिलाल ने घर में घुस कर की महिला से नीचता, सड़कों पर उतरी देवभूमि समिति

बुटीक चलाता है मुस्लिम युवक, गिरफ्तारी के साथ दुकान खाली करवाने की मांग

शेयर करें:

Himachal Shimla Woman News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के शारीरिक शोषण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई मामलों में तो आरोपी घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। बड़ी बात यह है कि यहां आरोपी मुस्लिम समुदाय का है। जिसके चलते अब देवभूमि संघर्ष समिति भी इस मामले में सड़कों पर उतर आई है।

महिला से घर में घुस कर छेड़छाड़

मिली जानकारी के अनुसार शिमला जिला के कसुम्पटी बाजार में छेड़छाड़ के एक मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है। एक ओर जहां एक महिला ने युवक पर उसके घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है, वहीं आरोपी युवक ने खुद पर दुकान में घुसकर मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बस स्टैंड पर शराबी कंडक्टर की करतूत, पेंट की जिप खोल युवती को किए गंदे इशारे- फिर...

सड़कों पर उतरी देवभूमि संघर्ष समिति

घटना को लेकर कसुम्पटी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार शाम को देवभूमि संघर्ष समिति ने बाजार में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। समिति का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदू महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, परिवार ने खोया जवान बेटा; चेहरा देख निकली चीख

महिला से घर में घुसकर कर की छेड़छाड़

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि कसुम्पटी में एक बुटीक है, जिसे 25 वर्षीय बिलाल और उसका एक दोस्त मिलकर चलाते हैं। इस बुटीक के लिए महिला घर से कपड़ों की सिलाई करती थी। महिला का आरोप है कि बीते दिनों बुटीक का युवक बिलाल कपड़े देने के बहाने उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। जिसके चलते उसने छोटा शिमला थाना के अंतर्गत कसुम्पटी चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बारिश का अलर्ट जारी, इन तीन जिलों में आसमान से बरसेगी आफत

युवक बोला दुकान में घुसकर पीटा

वहीं दूसरी ओर बुटीक चलाने वाले 25 वर्षीय युवक बिलाल ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोग दुकान में घुस आए और उसे धमकाते हुए मारपीट की। उसने बताया कि उसे दुकान खाली करने को कहा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बिलाल ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि यह हमला सांप्रदायिक दुर्भावना से प्रेरित है।

देवभूमि संगठन की चेतावनी

वहीं महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद देवभूमि संघर्ष समिति ने सख्त रूख अपनाया है। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दुकान खाली नहीं करवाई गई तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल में घास लेने गई महिला, पति को आंगन में पड़ी मिली- थम चुकी थी सांसें

पुलिस कर रही दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच

छोटा शिमला थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना व्यक्तिगत विवाद है या इसके पीछे कोई और कारण है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इस घटना के बाद से कसुम्पटी बाजार के व्यापारी वर्ग में भी तनाव का माहौल है। कई दुकानदारों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो व्यापार पर असर पड़ेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख