#अपराध

June 19, 2025

हिमाचल : डेढ़ साल की बेटी के साथ महिला गायब, पिता बोला- मारपीट करते थे ससुराल वाले

दस दिन से मां-बेटी को तलाश रहे परिजन, नहीं मिल रहा सुराग

शेयर करें:

Mother-Daughter News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां डठवाड़ा गांव से एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ कहीं गायब हो गई है। महिला का पिता और बहन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। मगर महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

बेटी के साथ महिला गायब

बताया जा रहा है कि महिला घर से मायके जाने की बात कह कर निकली थी- जहां से फिर वो वापस ही नहीं लौटी। लापता महिला के ससुराल पक्ष ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : MBA करने जर्मनी गया था हिमाचल का आर्यन: तीन दिन से लापता है- जानें पूरी डिटेल

घर से गई थी मायके

लापता महिला के पति प्रमोद कुमार ने बताया कि बीती 9 जून को उसकी पत्नी बेटी के साथ मायके जाने की बात कहकर निकली थी। मगर देर शाम तक भी उसका कोई फोन नहीं आया। ऐसे में जब उसने अपनी पत्नी के मायके में फोन किया तो पता चला कि वो वहां भी नहीं है।

मारपीट करते थे ससुराल वाले

वहीं, लापता महिला के पिता ने बताया कि साल 2015 में उसकी बेटी पल्लवी (32) की शादी प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद से ही प्रमोद, सास-ससुर और ननद ने पल्लवी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इस संदर्भ में साल 2021 में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी- जिसके बाद समझौता हुआ था।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के काफिले ने ये क्या कर दिया: 13 साल का बच्चा IGMC ले जाया गया

नहीं करने देते थे बात

पिता का आरोप है कि ससुराल वाले ना तो पल्लवी को मायके आने देते थे और ना ही उनसे फोन पर बात करने देते थे। पल्लवी को लापता हुए अब करीब 10 दिन होने वाले हैं और उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने पुलिस टीम से जल्द से जल्द पल्लवी को ढूंढने की गुहार लगाई है। परिवार ने ADC ऊना को भी ज्ञापन सौंप कर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

हरिद्वार की ली थी बस

मामले की पुष्टि करते हुए ASP संजीव भाटिया ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि महिला को आखिरी बार 9 जून को ऊना बस स्टैंड पर देखा गया था। जहां से उसने हरिद्वार की बस ली थी। पुलिस टीम द्वारा बस के ड्राइवर-कंडक्टर से पूछताछ की गई है। जल्द ही महिला को सही-सलामत ढूंढ लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख