#अपराध

July 18, 2025

हिमाचल : नरक बना ससुराल, दहेज ना मिलने पर करवाया विवाहिता का गर्भपात- नसबंदी भी करवाई

मायके वालों ने लाखों रुपए नगदी, आभूषण, कपड़े और बहुत कीमती सामान तोहफे में दिया था

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर आज भी शादीशुदा महिलाएं ससुरालवालों की ओर से प्रताड़ित की जा रही है। आए दिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं- जिसमें विवाहिता से मारपीट, दहेज की मांग आदि की जाती है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला ऊना जिले से रिपोर्ट हुआ है- जहां पर एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के पर गंभीर आरोप जड़े हैं।

थाने पहुंची विवाहिता, पति समेत 7 पर FIR

मामले की शिकायत विवाहिता ने महिला थाना ऊना में दर्ज करवाई है। महिला ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, शारीरिक और मानिसक शौषण, यौन शौषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें :  नेता प्रतिपक्ष का फूंका पुतला, थाने पहुंचा मामला- मंत्री जगत नेगी के बेटे समेत 8 पर FIR

3 साल पहले हुई थी शादी

शिकायतकर्ता सजनी कुमारी ने बताया कि उसके मायके मावा सिंधयया में हैं। साल 2022 में दिल्ली के होटल तिवोली में उसकी शादी केशव गुप्ता से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। उस समय मेरे मायके वालों ने लाखों रुपए नगदी, आभूषण, कपड़े और बहुत कुछ कीमती सामान तोहफे में दिया था।

ससुराल वाले मारने लगे ताने

सजनी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसके सास-ससुर, देवरानी-जेठानी समेत सुसराल के अन्य लोग उसे उपहारों की कमी को लेकर ताने मारने लगे। इतना ही नहीं वो उसके गांव और मायके वालों के लिए भी उल्टा-सीधा बोलने लगे और उसे मानसिक तौर पर बहुत परेशान करने लगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन पांच जिलों पर मंडरा रहा खतरा

दहेज की मांग

सजनी ने बताया कि शादी से पहले ससुराल वालों ने 20 लाख रुपए नगदी और एक बड़ी गाड़ी की मांग की थी। ऐसे में शादी में जो उसके मायके वालों ने गहने और कैश दिया था वो ससुराल वालों ने जबरन उससे ले लिया।

 

जबरन करवा दी नसबंदी

 

सजनी ने बताया कि पति और ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात भी करवाया। इतना ही नहीं उसकी नसबंदी करवा दी। सजनी ने बताया कि वो जब दूसरी बार गर्भवती हुई तो- पति और ससुाल वालों ने जबरदस्ती उसका गर्भवात करवा दिया। जबकि, वो उस बच्चे को पैदा करना चाहती थी।

यह भी पढ़ें : HC की फटकार के बाद सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हर कर्मचारी को ट्राइबल क्षेत्र में सेवाएं देना अनिवार्य

घर से निकाल दिया

सजनी ने अपने ससुर और चाचा ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके ससुर और चाचा ससुर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पति ने कई बार उसके साथ मारपीट की- उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। अब वो अपने एक साल के बेटे के साथ अपने मायके में रह रही है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख