#अपराध
May 16, 2025
LPU में विदेशी छात्र की ह*त्या कर फरार हुए युवक, 6 हिमाचल से अरेस्ट - अभी भी जांच जारी
पंजाब में सूडानी छात्र की हत्या कर भागे 6 आरोपी मंडी बस स्टैंड से गिरफ्तार
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश अब अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। पड़ोसी राज्यों में अपराध करने के बाद कई आरोपी हिमाचल की शांत वादियों में छिपने लगे हैं। ताजा मामला मंडी जिले से सामने आया है, जहां फगवाड़ा में एक सूडानी छात्र की हत्या के बाद फरार हुए छह आरोपियों को मंडी बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के अलर्ट के बाद मंडी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया।
फगवाड़ा में छात्र की हत्या
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सूडानी छात्र की गुरुवार सुबह उस वक्त हत्या कर दी गई, जब उसने कुछ युवकों द्वारा लड़कियों से की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया। घटना फगवाड़ा के गांव महेडू में हुई, जहां छात्र मोहम्मद युसूफ और उसके दोस्त कुछ युवतियों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक लड़कियों से मोबाइल नंबर मांगने लगे और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: धार्मिक स्थल के प्रमुख ने नशा देकर महिला से की नीचता, साथी ने भी वही किया
एमबीए छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल
इस हमले में एमबीए का छात्र अहमद मोहम्मद नूर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल छात्र अब भी अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में विदेशी छात्र डरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: लापता लड़की ने भेजा संदेश, सॉरी मम्मी-पापा.. मुझे मत ढूंढना.. मैंने शादी कर ली है
उत्तर प्रदेश, बिहार, कश्मीर से हैं आरोपी
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और मंडी में छिपे हुए थे। मंडी पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत राजपूत (यूपी), मोहम्मद सोयब (जम्मू-कश्मीर), कुंवर अमर प्रताप (यूपी), अभय पाल (चंपारण, बिहार), आदित्य गर्ग (उन्नाव, यूपी) और विकास कुमार (भोजपुर, बिहार) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10वीं की टॉपर साइना ने 5 विषयों में हासिल किए 100/100 अंक, इंजीनियर बनना है सपना
दो राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल से गिरफ्तारी
इस केस में हिमाचल और पंजाब पुलिस की साझा कार्रवाई काबिले-तारीफ रही। फगवाड़ा की एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने घटना के तुरंत बाद हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज की थी, जबकि मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने अलर्ट मिलते ही बस स्टैंड को घेरकर आरोपियों को पकड़ लिया।