राजनीति

#अपराध

May 15, 2025

हिमाचल: धार्मिक स्थल के प्रमुख ने नशा देकर महिला से की नीचता, साथी ने भी वही किया

डेरा प्रमुख के साथी ने भी शादी का झांसा देकर वही सब किया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

una woman crime News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। मामले में एक महिला ने धार्मिक डेरे के प्रमुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डेरा प्रमुख ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसके साथ दुराचार किया। महिला ने कोर्ट के माध्यम से पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला के आरोपों के बाद धर्मगुरुओं पर लोगों की आस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है।

धार्मिक डेरा प्रमुख पर लगे आरोप

मामला ऊना जिला के गगरेट के एक धार्मिक डेरे का बताया गया है। गगरेट के इस धार्मिक डेरे के प्रमुख पर महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि जब वह 16 साल की थी, तब वह अपनी मां के साथ इस धार्मिक डेरे पर आई थी। उसी दौरान डेरा प्रमुख ने उसे पानी में नशीली वस्तु पिला दी और उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं डेरा प्रमुख के ही एक साथी ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने बुलाया और उसने भी नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें : मिलिए हिमाचल शिक्षा बोर्ड की टॉपर साइना ठाकुर से- 99.43% अंक के साथ झटका पहला स्थान

मां के साथ पहुंची थी डेरे में

महिला ने बताया कि उसकी मां अकसर इस डेरे पर आती थी। एक परेशानी के चलते उसकी मां एक बार उसे भी अपने साथ इस धार्मिक स्थान पर लेकर आई थी। इसी दौरान इस धार्मिक स्थान के प्रमुख ने उसे नशा देकर अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तब उसे अपने साथ हुई गंदी हरकत का पता चला। लेकिन डेरा प्रमुख ने अपनी ताकत का डर दिखाते हुए उसे चुप करा दिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10वीं की टॉपर साइना ने 5 विषयों में हासिल किए 100/100 अंक, इंजीनियर बनना है सपना

साथी ने भी नशा देकर लूटी आवरू

महिला ने बताया कि उसके बाद इसी डेरा प्रमुख से जुड़े एक अन्य तलवाड़ा के युवक ने उससे संपर्क किया और शादी का प्रस्ताव उसके सामने रखा। शादी की बात करने के लिए उसने उसे मुकेरियां मिलने बुलाया। जब वह युवक से मिलने पहुंची तो उसने भी उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 

यह भी पढ़ें : HPBOSE: हिमाचल में फिर पिछड़े सरकारी स्कूल, मेरिट लिस्ट में निजी स्कूलों का दबदबा

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

महिला का आरोप है कि उसने 2022 में इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले का रफा दफा कर दिया। जिसके चलते महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर अब मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी डॉ वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

महिला के आरोप कितने सही हैं, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन किसी धार्मिक स्थल के प्रमुख पर इस तरह के आरोप लगने से लोगों की आस्था को भी कहीं ना कहीं ठेस पहुंचती है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख