#अपराध

February 28, 2025

हिमाचल: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में मिली शख्स की देह, तीन दिन से था लापता

परिजनों की टूटी उम्मीद, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें:

Mandi Septic Tank

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक परिवार की उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में एक लापता शख्स की लाश तैरती हुई मिली। यह शख्स पिछले तीन दिन से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश में जुटे हुए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

लापता शख्स का टैंक में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के उपमंडल बल्ह की गागल पंचायत में एक एक शख्स का शव मिला है। यह शव सड़क किनारे बनाए जा रहे एक सेप्टिक टैंक में तैरता हुआ पाया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे। लोगों ने सेप्टिक टैंक में किसी व्यक्ति के शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लेंगे पानी का बिल

पिछले तीन दिन से था लापता

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय अमरनाथ पुत्र बंसी लाल निवासी गागल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमरनाथ पिछले तीन दिन से लापता था। जिसकी पुलिस और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले अमरनाथ अचानक घर से लापता हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने तलाश लिया हड़ताली पटवारी-काननूगो का विकल्प, कार्रवाई की भी तैयारी

पुलिस और परिजन कर रहे थे तलाश

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। जिसके बाद से पुलिस और परिजन लापता अमरनाथ की तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन आज तीन दिन बाद अमरनाथ की सेप्टिक टैंक में लाश बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध का तंज: कहां पैदा हुए नरेंद्र मोदी? जहां इलेक्शन-वहीं बता देते हैं अपना घर

परिजनों ने हत्या की आशंका से किया इंकार

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। अमरनाथ सेप्टिक टैंक में कैसे गिरा, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि अमरनाथ शराब का सेवन करता था। वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने किसी तरह की हत्या की आशंका से इंकार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख