#विविध

February 28, 2026

हिमाचल को केंद्र का बड़ा तोहफा: फोरलेन के लिए दिए 294 करोड़, गडकरी ने पोस्ट कर लिखी ये बात

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जताया मोदी सरकार का आभार

शेयर करें:

manali chandigarh fourlane nitin gadkari himachal roads fund pm modi government bjp

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहल थलोट क्षेत्र में लगातार हो रही भूस्खलन की समस्या स्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने इस संवेदनशील हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए 294.10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

हिमाचल को केंद्र का बड़ा तोहफा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य मार्ग को हर मौसम में सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कल से होंगे यह बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर; रसोई गैस भी होगी महंगी

क्षेत्र में बार-बार भूस्खलन

थलोट क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति इसे प्राकृतिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण बनाती है। ऊंची ढलानों और कमजोर चट्टानी संरचना के कारण यहां हल्की से मध्यम वर्षा में भी मलबा गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

 

बरसात के मौसम में परेशानी

बरसात के मौसम में अक्सर सड़क पर पत्थर और मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे यातायात कई-कई घंटे बाधित रहता है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों, टैक्सी चालकों और पर्यटकों को बार-बार असुविधा झेलनी पड़ती है। पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के बाद इस हिस्से में कई स्थानों पर सड़क धंसने और ढलानों के और अधिक कमजोर होने की स्थिति बनी, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को बड़ा झटका : कल से राशन डिपुओं में कम मिलेगा आटे का कोटा

मोदी सरकार ने दी राहत

इस स्वीकृत बजट के तहत अब ढलानों का वैज्ञानिक तरीके से स्थिरीकरण किया जाएगा। परियोजना में आधुनिक रिटेनिंग वॉल का निर्माण, कंक्रीट स्ट्रेंथनिंग, रॉक बोल्टिंग, वायर मैशिंग और जियोटेक्निकल ट्रीटमेंट जैसे उपाय अपनाए जाएंगे।

लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

साथ ही उन्नत ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा, ताकि वर्षा का पानी तेजी से बह सके और ढलानों पर अतिरिक्त दबाव न बने। विशेषज्ञ इंजीनियरों और भू-वैज्ञानिकों की निगरानी में चरणबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने की योजना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से सीधे नदी में जा समाई कार, 26 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम- सदमे में परिवार

हर दिन गुजरते हैं हजारों वाहन

यह मार्ग केवल एक सामान्य सड़क नहीं, बल्कि हिमाचल के पर्यटन और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। मंडी से कुल्लू-मनाली, आगे लाहौल-स्पीति और लेह की ओर जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं।

पर्यटकों के लिए भी अच्छी खबर

सेब, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की ढुलाई भी इसी सड़क पर निर्भर करती है। ऐसे में मार्ग की मजबूती से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सीधा लाभ मिलेगा। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात जाम और अचानक सड़क बंद होने की समस्या में कमी आने से पर्यटकों का भरोसा भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस RTO से जरा बचके! एक ही दिन में किया 4 लाख चालान- स्कूली गाड़ियों को भी लगा फटका

जयराम ठाकुर ने जताया आभार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व CM जयराम ठाकुर ने इस बजट स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय मंडी और कुल्लू क्षेत्र के लोगों के लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काम जल्द ही शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

कब शुरू होगा काम?

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडलों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और कहा है कि स्थायी समाधान से भविष्य में बार-बार होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि परियोजना का कार्य कब शुरू होता है और कितनी तेजी से आगे बढ़ता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 साल की मासूम का अपहरण...पिता संग स्कूल से जा रही थी घर, बाइक सवार युवकों ने उठाया

कम होगी भूस्खलन की समस्या

लोगों का कहना है कि अगर योजना तय मानकों के अनुरूप पूरी होती है, तो थलोट क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही भूस्खलन की समस्या काफी हद तक नियंत्रित की जा सकेगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा हिमाचल की पर्यटन एवं परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख