राजनीति

#अपराध

August 15, 2025

हिमाचल से जम्मू नंबर गाड़ी में जबरन उठा ले गए थे लड़की, पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा

मां और भाई के साथ घर जा रही थी लड़की

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नाबालिग का अपहरण करने वाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी और लड़की को भी सुरक्षित बरामद किया।

दो आरोपी हुए गिरफ्तार

आपको बता दें कि पुलिस टीम ने बीते कल दो आरोपियों को औंध से गिरफ्तार किया है। मगर 4 अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान-

  • फरमान उर्फ भोटू (21) निवासी भरमाल, जम्मू
  • फरीद अहमद उर्फ शुमी (20) निवासी सरोर, सांबा 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अभी नहीं थमेगी भारी बारिश, लगातार इतने दिन बरसेगी आफत- रहें सतर्क

नाबालिग लड़की की अगवा

विदित रहे कि, बीते बुधवार को एक ऐसा अपहरण हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जवाली थाना क्षेत्र के मिरथल गांव में एक नाबालिग लड़की को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अगवा कर लिया। मगर हिमाचल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लड़की को सही-सलामत बरामद कर लिया है।

फिल्मी स्टाइल में किया अगवा

हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने पिस्तौल लहराते हुए खुलेआम सड़क पर यह दुस्साहस किया और फरार होते समय रास्ते में कई वाहनों को भी टक्कर मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाक में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 6 जगह फटे बादल- जलमग्न हुए कई गांव, प्रशासन ने खाली करवाए मकान- जानें

सही-सलामत मिली लड़की

बताया जा रहा कि औंध क्षेत्र के पास स्थानीय युवकों को लड़की अकेली मिली। लड़की काफी डरी-सहमी हुई थी। लड़कों ने तुरंत एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की- साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही ज्वाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की को अपने संरक्षण में ले लिया।

भाई के सामने बहन का अपहरण

पीड़ित के भाई शेर अली ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर पर पशु लेकर नगरोटा सूरियां से गुरदासपुर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वे एक सुनसान मोड़ पर पहुंचे, एक काले रंग की JK नंबर वाली स्कॉर्पियो JK02CV-1312 ने अचानक उनका रास्ता रोक दिया। स्कॉर्पियो से चार-पांच लोग उतरे और उन्होंने पिस्तौल दिखाकर भाई को डराया। इसके बाद उन्होंने जबरदस्ती छोटी बहन सलीमा को ट्रैक्टर से नीचे उतारा और उसे अपनी गाड़ी में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात 3 बजे बादल फटने से मची तबाही- अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्कूलों में छुट्टियां

फरार होते समय मचाया हड़कंप

अपहरण के बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाश तेज रफ्तार में भागे और जल्दबाजी में दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बावजूद बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।

परिवार में रो-रोकर बुरा हाल

घटना की खबर लगते ही लड़की के घर में कोहराम मच गया। वहीं, अब लड़की को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली है। मगर अभी आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। आरोपी लड़की को छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने जगह-जगह नाकाबंदी की। वहीं, अब पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज घर पहुंचेगी शहीद अरुण की पार्थिव देह, परिवार छुट्टी आने का कर रहा था इंतजार

शुरुआती जांच में पाया गया कि स्कॉर्पियो से 4-5 लोग सवार थे- जिनमें से तीन की पहचान लड़की के भाई ने की। आरोपियों की पहचान- दलियाकत अली, फली और शुमी के रूप में हुई है- जो कि कठुआ, जम्मू-कश्मीर की रहने वाले हैं।

पुलिस ने बनाई स्पेशल टीमें

जवाली के DSP वीरी सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई शेर अली निवासी गांव कलीजपुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई। टीमें अलग-अलग इलाकों में भेज दी गई और गाड़ियों की नंबर प्लेट के आधार पर जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर तक सर्च अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिल्ली नंबर कार से हो रही थी नशा तस्करी, पुलिस ने नाके पर दबोचा युवक

इलाके में दहशत का माहौल

सरेआम सड़क पर हुई इस वारदात ने इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया है। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को घर से अकेले निकलने से रोक दिया है। लोग का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है। अगर अपहरणकर्ता इतनी आसानी से भाग सकते हैं, तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख