#अपराध

February 19, 2026

हिमाचल : परिवार ने खो दिया जवान बेटा, दबंगों की ध*मकी से बुरी तरह से डरा था, 10 दिन बाद....

दुकान पर जाकर युवक के साथ की थी मारपीट, दी थी धमकी

शेयर करें:

himachal shimla News

शिमला। राजधानी शिमला से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। एक जवान बेटे ने कथित मानसिक दबाव से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का वह बेटा, जिसके सहारे भविष्य के सपने बुने जा रहे थे, अब सिर्फ यादों में रह गया है।

परिजनों ने कुछ लोगों पर लगाए आरोप

परिजनों का आरोप है कि कुछ परिचित लोगों द्वारा दी गई धमकी और मारपीट के बाद युवक गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। शिकायत के अनुसार 7 फरवरी को दिन के समय कुछ लोग उस दुकान पर पहुंचे, जहां युवक काम करता था। वहां कथित तौर पर उसके साथ धक्का.मुक्की और गाली.गलौज की गई। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

धमकी के बाद से डरा सहमा रह रहा था युवक

परिवार का कहना है कि उस दिन के बाद से युवक सहमा.सहमा रहने लगा था। वह अंदर ही अंदर टूट रहा था, लेकिन शायद अपने दर्द को खुलकर कह नहीं पाया। स्वजन के मुताबिक बढ़ते मानसिक दबाव ने आखिरकार उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। 17 फरवरी को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे बचाने की हरसंभव कोशिश करते रहे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौके पर थमी सांसें, बाइक सवार से ली थी लिफ्ट

घर में पसरा मातम

घर में मातम पसरा है। मां की आंखें अपने बेटे को पुकारते.पुकारते सूज चुकी हैं, पिता स्तब्ध हैं और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। एक जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम की सुक्खू सरकार को नसीहत: नीयत साफ होती तो हम साथ चलते.. अपना व्यवहार बदलें CM

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख