#अपराध
February 14, 2026
हिमाचल: युवक ने शादी के सपने दिखाकर होटल में किया युवती से मुंह काला, अब मुकरा
प्यार और भरोसे को तोड़ युवक ने लड़की से बनाए संबंध
शेयर करें:

कुल्लू। देवभूमि कहलाने वाला हिमाचल प्रदेश अब बार बार शर्मसार हो रहा है। भरोसे और झूठे प्रेम के जाल में फंसकर शातिर युवक युवतियों की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं। कभी झूठा प्यार, तो कभी सुनहरे सपने दिखा कर युवक इन युवतियों से शारीरिक संबंध बना रहे हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला अब कुल्लू घाटी से सामने आया है। इस ताजा वारदात ने न केवल समाज को झकझोर दिया है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की अप्पर वैली क्षेत्र में एक युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि आरोपी ने प्रेम संबंधों का भरोसा दिलाया और विवाह का वादा किया। इसी बहाने उसे मनाली के एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के हाल! 75 छात्रों को पढ़ा रही मात्र एक शिक्षिका, पढ़ाई के साथ टॉयलेट भी कर रही साफ
युवती ने आरोप लगया कि जब उसने युवक से शादी की बात को आगे बढ़ाने को कहा तो आरोपी कथित रूप से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने पुलिस थाना में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस ने जगतसुख निवासी मेघ सिंह नामक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने खाली खजाने से पच्छाद में कर दी धनवर्षा, लगा दी घोषणाओं की झड़ी
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने देवभूमि की छवि पर दाग लगाया है। भोली.भाली युवतियों को प्रेम और विवाह के नाम पर छलना और उनकी अस्मिता से खिलवाड़ करना एक चिंताजनक सामाजिक प्रवृत्ति बनती जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: आर्थिक संकट के बीच 11 दिन के केरल दौरे पर गई सीएम सुक्खू की टीम, 10 सदस्य शामिल
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। साथ ही युवतियों से भी आग्रह किया गया है कि यदि उनके साथ किसी प्रकार का धोखा या उत्पीड़न होता है तो वे बिना झिझक कानून का सहारा लें।