#अपराध

June 9, 2025

HRTC बस में सवारी बनकर बैठा था तस्कर, गोद में रखा था चरस से भरा काला लिफाफा- हुआ अरेस्ट

पुलिस टीम ने शक के आधार पर ली थी सवारी की तलाशी

शेयर करें:

Charas Smuggler

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में आए दिन कई तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। अब ताजा मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले से रिपोर्ट हुआ है- जहां पर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

चरस के साथ तस्कर अरेस्ट

पुलिस टीम ने देर रात एक चरस तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके कब्जे से 435.88 ग्राम चरस भी बरामद की है- जो कि आरोपी ने काले लिफाफे में भरी हुई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सब्जी बेचने वाला था देश विरोधी गतिविधि में शामिल, पुलिस ने देर रात दबोचा- जानें पूरा मामला

HRTC बस में हो रही थी तस्करी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने ये कार्रवाई बीते कल देर रात की है। पुलिस टीम ने रात करीब 12.30 बजे बरमाणा चौक पर मंडी से रोहड़ू जा रही HRTC बस नंबर HP63-4435 को तलाशी के लिए रोका।

गोद में रखा था काला लिफाफा

इसी बीच पुलिस टीम ने बस में सवार एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। इसी दौरान पुलिस टीम ने सवारी की गोद में रखे लिफाफे की जांच की- तो उसमें से 435.88 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में मौखिक शिक्षा बंद, छात्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिख कर पढ़ाएंगे शिक्षक

पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

आरोपी की पहचान हीरा भंडारी (45) के रूप में हुई है- जो कि मूल रूप से  नेपाल के गौतमकोट का रहने वाला है। वर्तमान में हीरा भंडारी शिमला के बदारा गांव में रह रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP मदन धीमान ने की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ब्यास में नहाने गया था बच्चा, तेज बहाव में डूबा; गरीब मां-बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

बढ़ा रहा नशा तस्करी का कारोबार

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समाज और खासकर युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। राज्य की शांत वादियों में अब नशे का जहर फैलाने वाले तस्कर सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय तस्करों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधी भी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस लगातार इस चुनौती से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है और बाहरी तस्करों को भी गिरफ्तार कर रही है।

धड़ल्ले से बिक रहा नशा

हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से लगती हैं, जहां से ड्रग्स की आपूर्ति हो रही है। बाहरी तस्कर चरस, हेरोइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स हिमाचल लाकर बेच रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में नशा तस्करी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में कपड़े धोते वक्त फिसला बेटी का पांव, मां ने की बचाने की कोशिश- दोनों बही

पुलिस का कड़ा रुख

हिमाचल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में पुलिस ने कई बाहरी तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आकर हिमाचल में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस की सक्रियता के चलते कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ है। इसके अलावा, ड्रग माफिया पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर रही है और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख