#हादसा

June 9, 2025

हिमाचल : ब्यास में नहाने गया था बच्चा, तेज बहाव में डूबा; गरीब मां-बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गया था बच्चा

शेयर करें:

Beas River Boy

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां लंबागांव में एक 11 साल का बच्चा ब्यास नदी में डूब गया है। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है।

ब्यास में डूबा बच्चा

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्चा नहाने के लिए ब्यास नदी में उतरा था। इसी दौरान वो पानी के तेज बहाव में डूब गया। बच्चे की मौत के बाद मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाला है। बच्चे की मां अपने लाडले की मौत की खबर सुनने के बाद गहरे सदमे में है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में मौखिक शिक्षा बंद, छात्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिख कर पढ़ाएंगे शिक्षक

 

नहाने गया था बच्चा

 

मिली जानकारी के अनुसार, कल गर्मी बहुत ज्यादा थी। ऐसे में बच्चा गर्मी से राहत पाने के लिए ब्यास में नहाने गया हुआ था। मगर उसे क्या पता था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। बच्चे की ब्यास में डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

डूबने से बच्चे की मौत

पुलिस टीम ने मौके पर आकर स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाला। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। पानी में डूबने के कारण बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे की लाश देखकर मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल:  साधु भेष में सिर के बल अचेत पड़ा था शख्स, थम चुकी थी सांसे- नशे की थी लत

मेहनत-मजदूरी करते हैं माता-पिता

घटनासथल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृत बच्चे की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है- जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बच्चे के मां-बाप हिमाचल में मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गर्मी से तप रहे पहाड़

विदित रहे कि, हिमाचल में प्रचंड गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। जिससे अगले चार दिन राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के छह जिलों ऊनाए बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी का तापमान 35 डिग्री से भी अधिक हो गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 39.2 डिग्री पहुंच गया है। जिसने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की गाड़ी, उजड़े दो परिवार- पसरा मातम

लू की चेतावनी जारी

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज रविवार से लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में अगले 11 जून तक मौसम साफ रहेगा। आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख