राजनीति

#अपराध

January 3, 2026

हिमाचल का युवक थाइलैंड में बना बंधी : वीडियो कॉल पर करवाया गंदा काम, पैसों के लालच में फंसा

युवक को जबरन लगाया गया काम पर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Cyber Crime

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के एक युवक के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। एजेंट ने मोटी कमाई का लालच देकर युवक से पैसे लिए और उसे थाइलैंड भेज दिया। वहां से उसे अवैध तरीके से म्यांमार पहुंचाया गया, जहां जबरन साइबर अपराध में धकेल दिया गया। युवक से फर्जी पहचान बनाकर अश्लील वीडियो कॉल करवाई जाती थी। बाद में भारतीय दूतावास की मदद से उसकी वापसी हो सकी।

एजेंट कर रहा था लगातार संपर्क

मिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के अंतर्गत आते शिलाई क्षेत्र के कांड़ो गांव निवासी एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेहतर कमाई का सपना दिखाकर पहले ठगा गया और फिर उससे जबरन साइबर अपराध करवाया गया। पीड़ित युवक ने बताया कि, कुछ समय पहले उसके मोबाइल फोन पर एक एजेंट लगातार संपर्क कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें : ठंड में बढ़ी दारू की मांग... तो अवैध सप्लाई करने निकले तस्कर; 130 पेटी बरामद

 

एजेंट ने विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी तनख्वाह का लालच दिया। युवक भरोसे में आ गया और एजेंट को करीब 70 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उसे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक भेजा गया। वहां पहुंचने के बाद युवक को अहसास हुआ कि हकीकत वादों से बिल्कुल अलग है।

युवक को जबरन लगाया गया काम पर

थाईलैंड पहुंचते ही युवक और अन्य युवकों को सीमावर्ती इलाके में ले जाया गया। जंगलों और दुर्गम रास्तों से अवैध रूप से म्यांमार की सीमा पार करवाई गई। इस दौरान उन्हें न तो सही जानकारी दी गई और न ही किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। म्यांमार पहुंचने के बाद युवक को एक कंपनी में जबरन काम पर लगा दिया गया। यहां युवक से साइबर ठगी से जुड़े काम करवाए जाने लगे।

 

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी: सुक्खू सरकार खाते में डालेगी 1500-1500 रुपए, 8 लाख ने किया है आवेदन

 

उसकी फर्जी महिला आईडी बनाई गई और उससे लड़की बनकर अमेरिका सहित अन्य देशों के लोगों से चैट करवाई जाती थी। इतना ही नहीं, उसे एआई तकनीक के जरिए अश्लील लाइव वीडियो कॉल करने के लिए भी मजबूर किया गया। युवक ने जब इस काम से इंकार किया और भारत लौटने की इच्छा जताई, तो उससे भारी रकम की मांग की गई।

एसपी सिरमौर की लोगों से अपील

कुछ समय बाद थाईलैंड की सेना ने युवक को रेस्क्यू किया, लेकिन अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में उसे आठ दिन तक जेल में भी रहना पड़ा। आखिरकार 10 नवंबर 2025 को भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप से युवक को सुरक्षित भारत वापस लाया गया। भारत लौटने के बाद पीड़ित ने शिलाई थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला कॉलेज छात्रा मामले में CM सुक्खू का एक्शन-  प्रोफेसर को सस्पेंड करने के आदेश

 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने लोगों से अपील की है कि विदेश में अधिक कमाई के लालच में किसी अनजान या संदिग्ध एजेंट के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि व्यक्ति की जान और भविष्य भी गंभीर खतरे में पड़ सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख