#अपराध

January 3, 2026

हिमाचल: ठंड में बढ़ी दारू की मांग... तो अवैध सप्लाई करने निकले तस्कर; 130 पेटी बरामद

ट्रक से 55 पेटी अंग्रेजी 75 पेटी देसी शराब बरामद दो गिरफ्तार

शेयर करें:

Illegal Liquar solan

सोलन। हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सर्दी बढ़ने के साथ ही हिमाचल में शराब की खपत भी बढ़ने लगती है। शराब की मांग बढ़ने पर प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी के मामलों में भी इजाफा हो जाता है। ऐसा ही एक बड़ा मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अवैध शराब की खेप को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

मामला सोलन जिला के तहत आते दाड़लाघाट से सामने आया है। यहां पुलिस की मुस्तैदी ने शराब तस्करों की एक बड़ी योजना पर पानी फेर दिया। दाड़लाघाट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर.जिला स्तर पर की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक ट्रक से 130 पेटी अंग्रेजी और देसी अवैध शराब की बरामद की है। 

 

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी: सुक्खू सरकार खाते में डालेगी 1500-1500 रुपए, 8 लाख ने किया है आवेदन

आधी रात को की कार्रवाई

मामला उस समय का है जब दाड़लाघाट पुलिस की टीम छामला क्षेत्र में नियमित गश्त और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि एक मालवाहक वाहन में भारी मात्रा में शराब लादकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाई और नवगांव के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध टाटा मालवाहक वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रुकवाकर जांच शुरू की तो चालक और उसके साथी के चेहरे पर घबराहट साफ नजर आने लगी।

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौ*त- मशहूर गायक की हालत गंभीर

ट्रक से निकली शराब की खेप

वाहन की गहन तलाशी लेने पर पुलिस को अंदर शराब की पेटियों का जखीरा मिला। गिनती करने पर सामने आया कि ट्रक में कुल 130 पेटियां शराब लदी हुई थीं। इनमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब शामिल थी। पुलिस के अनुसार अंग्रेजी शराब की 55 पेटियां और देसी शराब की 75 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें सैकड़ों बोतलें शामिल थीं।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला छात्रा मौ*त मामला दिल्ली पहुंचा- 36 घंटों में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, पुलिस घर- कॉलेज छान रही

कागजात नहीं दिखा पाए आरोपी

वाहन में सवार दोनों युवक मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जब पुलिस ने उनसे शराब के परिवहन से जुड़े लाइसेंस और परमिट मांगे, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि यह मामला सिर्फ एक खेप तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे अंतर.जिला स्तर पर सक्रिय अवैध शराब तस्करी का नेटवर्क हो सकता है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लोड की गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला कॉलेज छात्रा मामले में CM सुक्खू का एक्शन-  प्रोफेसर को सस्पेंड करने के आदेश

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

दाड़लाघाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को जांच में शामिल किया गया है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं पहले भी ये लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल तो नहीं रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सर्दियों के मौसम में अवैध शराब के कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख