#अपराध
January 23, 2026
हिमाचल : कमरे से बाहर नहीं निकला था युवक, प्रधान ने तोड़ा ताला- अंदर झूल.ता मिला
शरीर पर नहीं थे चोट के निशान
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक ने एक खोफनाक कदम उठा लिया है। युवक ने कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला कांगड़ा के तरसूह इलाके का है। तरसूह क्षेत्र में एक किराए के कमरे में रह रहा था। मकान मालिक ने नोटिस किया कि युवक के कमरे का दरवाजा बीते कल वीरवार से बंद है। मकान मालिक ने युवक को आवाज लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और दरवाजा अंदर से बद था। मौके पर मकान मालिक पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नियमों के अनुसार पुलिस ने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान को भी मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे के अंदर युवक का शव पंखे के हुक से लोहे की चेन के सहारे लटका हुआ पाया गया।
आजम अली पुत्र मोहम्मद यासिन उम्र 24 साल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर की तहसील आली गंज का रहने वाला था।
पुलिस ने शव को सावधानीपूर्वक नीचे उतारा और उसका निरीक्षण किया। जांच के दौरान शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया।
इसके बाद पुलिस ने मृतक के सगे भाई मोहम्मद दानिश, चचेरे भाई हासिम और तरसूह ग्राम पंचायत के प्रधान के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें आजम अली की मौत को लेकर किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं है और न ही किसी प्रकार की रंजिश की जानकारी है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस मामले में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
DSP कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।