राजनीति

#अपराध

April 15, 2025

हिमाचल: महिला ने सड़क किनारे खड़ी की स्कूटी, नंगल नहर में लगाने लगी छलांग

परिवार की प्रताड़ना से परेशान महिला ने किया जान देने का प्रयास

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Woman Nangal Canel, Una

ऊना। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के शारीरिक शोषण से लेकर घरेलू हिंसा तक के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कई बार दहेज के लिए तो कभी अन्य कारणों से महिलाएं अपने ससुराल में भी प्रताड़ित की जाती हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक महिला ने परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया।

महिला नंगल नहर में लगाने गई छलांग

दरअसल यह मामला ऊना जिला में बीती सोमवार देर शाम का है। यहां एक विवाहित महिला अपने परिवार की प्रताड़ना से इतनी तंग हो गई, कि उसने अपनी जान देने का ही मन बना लिया। महिला स्कूटी पर घर से निकली और पंजाब क्षेत्र में नंगल नहर में कूद कर आत्महत्या करने जा पहुंची। यह महिला पट्टी गांव के पास नहर में कूदने का प्रयास करने लगी। जिसे वहां मौजूद कुछ लोगों ने असफल कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की दो टूक: शानन पावर प्रोजेक्ट किसी भी हाल में पंजाब को नहीं देगी हिमाचल सरकार

सड़क किनारे खड़ी की स्कूटी

बताया जा रहा है कि महिला ऊना से अपनी स्कूटी पर सवार होकर नंगल नहर के गांव पट्टी पहुंची थी। महिला ने अपनी स्कूटी नहर किनारे खड़ी की और नहर में कूदने लगी। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहां उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सहयोग से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हटेंगे 60 साल पुराने पुल, PWD ने किया ऑडिट- यहां जानिए वजह

परिवार के लोग करते हैं तंग

आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली महिला ने बताया कि उसका परिवार उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। जिससे वह तंग आ चुक है। वहीं महिला को अस्पताल पहुंचाने वाली महिला सर्वजीत कौर ने बताया कि महिला ने नदी में कूदने का प्रयास किया था, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि है कि उसके परिवार के लोग उसे तंग करते हैं, जिसके चलते वह आत्महत्या करने लगी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों-पेंशनरों को 3% DA का ऐलान, यहां जानें कब से मिलेगा

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं सिविल अस्पताल के डाक्टर परमप्रताप सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस महिला को अस्पताल लेकर आए थे, जो मानसिक तौर पर काफी परेशान नजर आ रही है। महिला का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला के परिजनों को सूचित किया है। पुलिस के अनुसार महिला हिमाचल के ऊना की रहने वाली है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख