#अपराध

March 15, 2025

हिमाचल: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान पर टूट पड़े पंजाबी युवक, बुरी तरह से धुना

बाइकों पर आए थे पंजाबी युवकों को रूकने का किया था इशारा

शेयर करें:

Home Guard Jawan una news

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पंजाब के श्रद्धालुओं ने जमकर बवाल किया है। इन पंजाबी युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के जवान के साथ भी मारपीट कर दी। जिसके बाद यह पंजाबी युवक मौके से अपनी अपनी बाइकों पर फरार हो गए हैं। होमगार्ड जवान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पंजाब के इन श्रद्धालुओं  की तलाश शुरू कर दी है।

पंजाबी श्रद्धालुओं ने होमगार्ड जवान से की मारपीट

दरअसल ऊना जिला के उपमंडल अंब के मैडी  होला मोहल्ला चल रहा है। जिसमें पंजाब के सैंकड़ों श्रद्धालु भी इस होला मोहल्ला में पहुंच रहे हैं। पंजाब के यह श्रद्धालु मालवाहक वाहनों और बाइकों में यहां पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को ऐसे ही पंजाब से बाइकों पर आए कुछ श्रद्धालुओं ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान के साथ हाथापाई और मारपीट कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर ठाकुर के आरोप पर त्रिलोक जम्वाल का बड़ा बयान, बताया गैंगवार; जानें क्यों

ड्यूटी पर तैनात था होमगार्ड जवान

बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान यशपाल बचत भवन के समीप ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। जवान यशपाल ने संतोखगढ़ चौक पर ट्रैफिक जाम के कारण रोटरी चौक के पास आठ से 10 बाइकों पर आए पंजाब के श्रद्धालुओं को रुकने का इशारा किया। लेकिन पंजाब के यह श्रद्धालु होमगार्ड जवान के इशारे की अनदेखी करते हुए आगे बढ़ने लगे। जिस पर होमगार्ड का जवान बाइक के आगे खड़ा हो गया। जिस पर इन बाइकों पर सवार 15 से 20 श्रद्धालु नीचे उतरे और होमगार्ड जवान से बहसबाजी करने लगे। बाद में यह श्रद्धालु होमगार्ड जवान से मारपीट करने लग पड़े।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर ठाकुर मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया चालक, गाड़ी भी की जब्त

पुलिस तलाश में जुटी

माहौल बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और होमगार्ड के जवान को इन पंजाबी श्रद्धालुओं के चंगुल से छुडाया। श्रद्धालुओं की मारपीट से यशपाल को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद सभी श्रद्धालु बाइकों पर अंब होशियारपुर व संतोषगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अस्पताल से बंबर ठाकुर का पहला बयान, 'नड्डा परिवार' और भाजपा पर लगाए आरोप

 

सूचना मिलने के बाद सिटी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होमगार्ड जवान से पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ करते हुए आस.पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने पंजाब से आए श्रद्धालुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। होमगार्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख