#अपराध

July 12, 2026

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों के चिट्टे संग चार युवक धरे, तोड़ा नशे का बड़ा नेटवर्क

दो दिन में चार आरोपी गिरफ्तार, 77.59 ग्राम हेरोइन बरामद

शेयर करें:

chitta news

ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कारोबार लगातार कानून-व्यवस्था और समाज के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। स्थिति यह है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग हर दिन नशा तस्करों की गिरफ्तारी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस और विशेष जांच एजेंसियों की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशे का नेटवर्क पूरी तरह टूटता नजर नहीं आ रहा। इसी कड़ी में ऊना जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चार कथित तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद किया है।

गुप्त सूचना से खुला नशा तस्करी का नेटवर्क

मामला उस समय सामने आया जब एसटीएफ की टीम ऊना जिले के अंब क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि मुबारिकपुर इलाके में चिट्टा तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 60.45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को झटका: सस्ते राशन डिपो से चीनी - एक दाल गायब! सरसों तेल के भी बढ़े दाम

जांच आगे बढ़ी तो सामने आए नए नाम

पुलिस जांच यहीं नहीं रुकी। प्रारंभिक पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान एसटीएफ को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया गया। इसी क्रम में अगले दिन ग्राम तलवाड़ा में कार्रवाई की गई। एसटीएफ टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 17.14 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह दो दिनों के भीतर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 77.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

लाखों रुपये की बताई जा रही है बरामदगी

नशा विरोधी अभियानों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार बरामद चिट्टा की कीमत अवैध बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अब नहीं झुकेंगे स्कूली बच्चों के कंधे, नए नियमों के साथ निर्देश जारी

सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल

पुलिस अब केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इस कारोबार से जुड़े आर्थिक लेन-देन किस प्रकार संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा पुलिस उन लोगों की पहचान करने का प्रयास भी कर रही है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : केरल आपदा में हिमाचल के दूसरे इंजीनियर की मौ*त : 6 दिन बाद मिली देह, कल होगा संस्कार

युवाओं के लिए बनता जा रहा है बड़ा खतरा

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे चिट्टा तस्करी के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि नशे का यह कारोबार सबसे अधिक युवाओं को प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नया नियम : अब ग्रामीणों को भी देना होगा कचरा TAX, हर महीना वसूल होंगे 3 हजार

पुलिस ने मांगा जनता का सहयोग

पुलिस विभाग ने आम लोगों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके पास चिट्टा या किसी अन्य मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

अधिकारियों का मानना है कि जनता के सहयोग और लगातार सख्त कार्रवाई के माध्यम से ही प्रदेश में फैल रहे नशे के इस नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल ऊना में हुई इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस बात पर टिकी रहेंगी कि विभाग इन जरूरी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति कब तक सामान्य कर पाता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख