#अपराध
May 15, 2026
हिमाचल : झील में तैरती मिली युवक की देह- किनारे पर खड़ी थी रिश्तेदार की बाइक- जांच में जुटी पुलिस
झील के पास खड़ी मिली एक बाइक
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में उस समय हड़कंप मच गया, जब झील में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के कोलका स्थित गोविंद सागर झील का है। यहां पर आज सुबह के समय स्थानीय लोगों ने झील के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। पहले लोगों को लगा कि पानी में कोई सामान या दूसरी वस्तु तैर रही है, लेकिन ध्यान से देखा तो पानी में एक युवक की लाश तैर रही थी, जिसे देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। झील के किनारे लोगों की भीड़ लग गई और इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया।
गगनदीप पुत्र रोशन लाल निवासी अघार, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को मौके पर एक बाइक भी खड़ी मिली है, जिसका नंबर 28B-7613 बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह बाइक मंडी जिला में रहने वाले मृतक के किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक यहां कैसे पहुंचा और घटना से पहले क्या हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मामला हादसे का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई और वजह है।
ASP संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।