#अपराध

February 26, 2025

हिमाचल: लापता था युवक, वीडियो वायरल होने पर अपहरण का खुलासा; जानें डिटेल

आरोपियों ने किडनैप कर की मारपीट वीडियो बनाकर किया वायरल

शेयर करें:

Youth-Kidnapping-una.jpg

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और उसके साथ गाड़ी में जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो वायरल हुआ और पीड़ित युवक के घर तक पहुंच गया। जब पीड़ित युवक के परिजनों ने इस वीडियो को देखा तो उनके होश उड़ गए।

ऊना के अरनियाला का रहने वाला है युवक

पीड़ित युवक ऊना जिला के अप्पर अरनियाला का रहने वाला है। पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस थाना में पहुंच कर बेटे के अपहरण और उसके साथ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भी पुलिस को दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम बनाकर उसे पंजाब रवाना किया है। वहीं किडनैप किए गए युवक की भी तलाश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सब्जी मंडी जा रहे शख्स को ट्रक ने उड़ाया, परिवार से छीन लिया सहारा

रविवार से लापता था युवक

दरअसल पुलिस को सौंपी शिकायत में निरंजन सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरदीप सिंह रविवार से घर से लापता है। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे कि इसी बीच मंगलवार देर शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जब उन्होंने वह वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीडियो में उनके बेटे को एक गाड़ी में किडनैप किया गया है और उसके साथ तीन युवक मारपीट कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : चमत्कार! महाशिवरात्रि से एक दिन पहले देवभूमि हिमाचल में स्वयं प्रकट हुए महादेव

आरोपियों ने की किडनैप कर की मारपीट

निरंजन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का अभी तक कोई पता नहीं चला है। आरोपी युवकों ने उसके साथ निर्ममता के साथ मारपीट की है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित युवक के परिजनों सहित काफी संख्या में ग्रामीण ऊना थाना पहुंचे और अपना रोष जताया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घोटा पीकर मदहोश हुआ युवक, दो घंटे खेत में दौड़ता रहा; बोला-मुझे मत रोको

क्या बोले पुलिस अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए  एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि एसएचओ सदर गौरव भारद्वाज की टीम ने 3 युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया है। वीडियो में दिखाई देने वाले 2 युवकों सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम पंजाब भेजी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख