#अपराध
April 14, 2025
हिमाचल में चले रॉड और डंडे- एक स्वर्ग सिधार, तीन लोग हुए अरेस्ट
बाप बेटे ने डंडे से धुन दिया पड़ोसी
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। व्यक्ति की हत्या रॉड और डंडों से पीट पीट कर की गई है। यह हत्या एक बाप बेटे के विवाद से शुरू हुआ था, जिसमें पड़ोसी की हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ऊना जिला के हरोली में बाप बेटे ने मिलकर अपने ही पड़ोसी ही बेरहमी से हत्या कर दी है। दरअसल बाप और बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में बेटा पड़ोसी को भी गालियां देने लगा। जिसका पड़ोसी ने विरोध किया तो आपस में उलझ रहे बाप बेटे ने मिलकर पड़ोसी की रॉड और डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी।
मृतक व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय प्रमोद कुमार निवासी मुंगेर बिहार के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले बाप बेटा भी बिहार के ही रहने वाले हैं और हरोली के स्लम एरिया में परिवार के साथ रहते हैं। इस हमले में मृतक प्रमोद की पत्नी को भी काफी चोटें लगी हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 साल रहा सलाखों के पीछे, जेल से बाहर आते ही लूटपाट की शुरू- फिर हुआ अरेस्ट
बताया जा रहा है कि बीती रात रविवार की रात को बिहार के रहने वाले पिता सूचित और उसका बेटा अंशुल के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो रही थी। इसी बीच सूचित का बेटा अंशुल अपने पड़ोस में रहने वाले प्रमोद को गालियां देने लगा। प्रमोद ने इसका विरोध किया और कहा कि अपनी लड़ाई को अपने घर में रखें। जिस पर दोनों बाप बेटा भड़क गए और उन्होंने प्रमोद पर हमला कर दिया।
कुछ ही देर में दोनों परिवार के अन्य सदस्य भी इस लड़ाई में शामिल हो गए। बाप बेटे ने प्रमोद पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच पति प्रमोद को बचाने आई उसकी पत्नी कवित्री की भी बाप बेटे ने जमकर पीट दिया। रॉड और डंडों के हमले से प्रमोद बुरी तरह से घायल हो गया और उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आज सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।