#अपराध

January 25, 2025

हिमाचल: शादी का सामान लेने गया था 20 वर्षीय युवक, टैंकर से जा टकराई कार

टैंकर से टक्कर के बाद कार के उड़ गए परखच्चे

शेयर करें:

Una Car Accident

ऊना। हिमाचल प्रदेश में कभी हत्याएं तो कभी सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसा कोई दिन प्रदेश में नहीं गुजर रहा है, जब कोई सड़क हादसा ना हुआ हो। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के ऊना जिला में भी हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। यह हादसा गगरेट उपमंडल में आज सुबह हुआ। जब एक कार की टैंकर से टक्कर हो गई।

शादी का सामान लेकर लौटते हुए हादसा

मिली जानकारी के अनुसार 20 साल का अक्षित निवासी चलेट शादी समारोह का सामान लेने के लिए कार से बाजार गया था। युवक जब सामान खरीद कर वापस लौट रहा था, तभी उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से जा टकराई। यह हादसा आज शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास उपमंडल गगरेट के दौलतपुर में पेश आया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में हीटर लगाकर सो गया था व्यक्ति, आधी रात को दहका मकान

कार में सवार था 20 साल का युवक

इस हादसे में 20 वर्षीय अक्षित कुमार को मामूली चोटें आई। क्योंकि जैसे ही कार टैंकर से टकराई तो एक दम से कार के एयरबैग खुल गए। जिससे उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि अक्षित के घर के साथ के घर में शादी समारोह चल रहा था। इसी शादी समारोह का सामान लेने के लिए अक्षित बाजार गया था। लेकिन वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अज्ञात वाहन ने रौंदा ट्रक का परिचालक, काम से आया था बेचारा

कार के उड़ गए परखच्चे 

कार की रफ्तार काफी तेज मानी जा रही है, क्योंकि टैंकर से टकराने के बाद कार के चीथड़े उड़ गए। माना जा रहा है कि जब अक्षित सामान लेकर वापस लौट रहा था, तभी चलेट के पास उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया होगा और बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयर बैग के तत्काल खुलने से चालक की जान बच गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10 लाख की ठगी- पुलिस को बार-बार दिया चकमा, ऐसे पकड़ी गई महिला ठग

पुलिस ने दर्ज किया मामला

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों और नजदीकी अस्पताल में मौजूद लोग बाहर दौड़ आए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। डीएसपी अंब वासूदा सूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख