#अपराध
April 23, 2025
हिमाचल: रात को घर नहीं लौटा बेटा, सुबह जंगल में मिली देह; 27 साल थी उम्र
घर के साथ लगते जंगल में मिली युवक की देह
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक परिवार के लिए आज बुधवार की सुबह किसी तूफान से कम नहीं थी। परिवार को सुबह सवेरे अपने जवान बेटे की मौत की खबर मिली। बेटे का शव घर से कुछ दूर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बेटे की मौत से पूरे परिवार सहित गांव में मातम पसर गया। मृतक युवक के परिजन गहरे सदमें में हैं और एक ही बात सोच रहे हैं कि आखिर उनके बेटे ने ऐसा क्यों किया।
दरअसल मामला ऊना जिला के साथ लगते कुरियाला का है। यहां कुरियाला के युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय रजत कुमार पुत्र अश्विनी कुमार निवासी कुरियाला जिला ऊना के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो बाइकों की आमने-सामने हो गई भिड़ंत, एक युवक की थम गई सांसें; दूसरा घायल
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि रजत कुमार बीते रोज मंगलवार दोपहर के समय घर से अचानक गायब हो गया था और देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। रजत के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। देर रात तक युवक की तलाश के बावजूद भी परिजनों को उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच बुधवार को युवक का शव कुरियाला के जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर के पास खाई में समाई कार, पिता-पुत्र समेत 5 लोग थे सवार- 2 ने त्यागे प्राण
बताया जा रहा है कि रात भर रजत कुमार के घर नहीं लौटने पर उसके चाचा घर के पास ही बाबा सिद्ध चानो मंदिर के पास जंगल में गया। जहां उसे रजत पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना उसने परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटक बने शिकार- नाम पूछ-पूछकर बनाया निशाना, यहां देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें
युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने खुद फंदा लगाया है, या फिर कोई और साजिश तो नहीं है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।