#अपराध
February 18, 2026
हिमाचल पुलिस ने नाके पर रोकी बाइक- पेपर पूछने पर घबराए तस्कर, जेब से मिला ढेर सारा चिट्टा
बाइक पर ले जा रहे थे नशे की खेप
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश को उड़ता पंजाब बनाने की दिशा में काम कर रहे पंजाब के नशा तस्करों पर राज्य पुलिस कहर बनकर बरस रही है। इस कड़ी में ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है जहां, पुलिस ने बाहरी राज्य पंजाब के दो तस्करों को भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला कांगड़ा के नूरपुर के कंडवाल क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी और आने-जाने वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को तलाशी के लिए रोका गया।
यह भी पढ़ें :नादौन छोड़ देहरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं CM सुक्खू, पत्नी सीट छोड़ने को तैयार नहीं: जयराम ठाकुर
पुलिस टीम ने जब बाइक सवार युवकों से उसके दस्तावेज मांगे तो वह जवाब देने में टालमटोल करने लगे। उनकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। इस पर पुलिस ने पहले युवकों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद बाइक की जांच की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक से 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिश्ते का खौफनाक अंत: पति ने किया पत्नी का म.र्डर- फिर खुद भी तोड़ा दम
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू और उनके परिवार को युवक ने दी गालियां- इंस्टाग्राम पर हुआ वायरल, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नूरपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।