राजनीति

#अपराध

February 14, 2026

हिमाचल: बैग में चरस भरकर पैदल गली-गली बेचने निकले थे दो तस्कर, पुलिस ने बड़ी खेप के साथ धरे

1 किलो 217 ग्राम चरस बरामद 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Crime News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) ने यहां दो व्यक्तियों को एक किलो से ज्यादा चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इस बरामदगी से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

नाका लगाकर पुलिस कर रही थी चेकिंग 

जानकारी के अनुसार, यह कामयाबी पुलिस टीम को जिला चंबा के सलूणी मार्ग पर मिली है। यहां पुलिस की SIU टीम ने कोटी पुल के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और पैदल राहगीरों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आर्थिक संकट के बीच 11 दिन के केरल दौरे पर गई सीएम सुक्खू की टीम, 10 सदस्य शामिल

 

इसी दौरान कोटी की ओर से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। जैसे ही उनकी नजर सामने खड़ी पुलिस टीम पर पड़ी, दोनों घबरा गए और इधर-उधर देखने लगे। उनकी संदिग्ध हरकतों को देखकर पुलिस को शक हुआ।

1 किलो 217 ग्राम चरस बरामद 

संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैग से चरस बरामद की। जब टीम ने इस बरामद चरस का वजन किया तो वह एक किलो 217 ग्राम मात्रा में निकली। इतनी बड़ी मात्रा में नशा बरामद होते ही पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शगुन के पैसों से शुरू हुआ विवाद- पत्नी ने निगला जह.र, पति ने छिड़क दिया पेट्रोल- हुआ अरेस्ट

आरोपियों की पहचान

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान हेमराज और राम सिंह निवासी गांव खजरी, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में बताई। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

उधर, SP  चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: खाई में लुढ़की कार, मां-बेटे समेत 4 की मौके पर ही मौ.त- एक की हालत नाजुक

 

किसी भी कीमत पर इस अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।        

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख