#अपराध
January 20, 2026
हिमाचल: फोन पर मां से बोला बेटा... थोड़ी देर में घर आ जाउंगा, सुबह खड्ड में तैरती मिली देह
बेसुध हालत में खड्ड में मिला युवक
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया। घर से काम पर निकले बेटे ने रात को फोन पर मां को कुछ देर में घर लौटने की बात कही थी, लेकिन सुबह उसकी लाश खड्ड में पड़ी मिली। जवान बेटे की लाश मिलने से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौक पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। युवक खड्ड में कैसे पहुंचा, यह अभी तक सस्पेंश बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक बीते कल सोमवार सुबह अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। परिजनों को उम्मीद थी कि वह रोज की तरह शाम तक वापस लौट आएगा, लेकिन देर रात तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। परिजनों ने बताया कि रात करीब 10 बजे प्रवीण की अपनी माता से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उसने जल्द ही घर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
जब पूरी रात प्रवीण घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन यानी आज मंगलवार को सुबह गांव के ही एक स्थानीय युवक ने खड्ड में एक व्यक्ति को औंधे मुंह बेसुध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह प्रवीण कुमार है। इस घटना की जानकारी तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से युवक को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम छा गया।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की दो टूक: कैबिनेट में नए लोगों को मिलेगा मौका; परफार्मेंस पर होगा फेरबदल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हिमाचल: फोन पर मां से बोला बेटा... थोड़ी देर में घर आ जाउंगा, सुबह खड्ड में तैरती मिली देहपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
प्रवीण कुमार उम्र 25 साल पुत्र जोगिंद्र पाल, गांव जिज्जर लोहारा ,जिला ऊना के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।