#अपराध

November 9, 2025

हिमाचल के तस्कर दूसरे राज्यों में भी कर रहे नशा सप्लाई, पंचकूला में बड़ी खेप के साथ युवक धरा

10 लाख की चरस के साथ अरेस्ट हुआ हिमाचल का युवक

शेयर करें:

Panchkula Police

सोलन/पंचकूला। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी भी नशे के दलदल में धंस कर इन नशा कारोबारियों की आय में बढ़ोतरी कर रही है। प्रदेश के नशा तस्कर अब हिमाचल से बाहर भी नशा सप्लाई करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंचकूला से सामने आया है। यहां पंचकूला पुलिस ने हिमाचल के एक शख्स को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह शख्स पंचकूला में नशे की सप्लाई करने पहुंचा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हाथ लग गया।

10 लाख की चरस के साथ अरेस्ट

मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से आए एक चरस सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 508 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें: जल्द परिणय सूत्र में बंधेंगी डिप्टी CM की लाडली आस्था, आज की धाम में बुलाए 10 हजार से ज्यादा लोग

गुप्त सूचना पर बीड़ घग्गर में बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल से एक युवक पंचकूला के बीड़ घग्गर इलाके में चरस की डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सिविल कपड़ों में इलाके में घेरा डाल दिया। कुछ देर बाद जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का मास्टर प्लान: प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, 35 हजार युवाओं के रोजगार की कर ली व्यवस्था

 

सोलन का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राजेंद्र निवासी कुम्हारहट्टी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में बताई। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ कि वह लंबे समय से नशा तस्करी में शामिल है और आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है। टीम ने तत्काल मामले की सूचना एसीपी विक्रम नेहरा को दी। उनके मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें एक थैली से 508 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : बुजुर्ग का मुंह काला कर पहनाई थी जूतों की माला, महिला के खिलाफ केस दर्ज

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुखचैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह नशे की इस खेप को किसे देने वाला था और इसके पीछे कौन.सा नेटवर्क काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कल पैसे बांटेंगे CM, घर बनाने के लिए देंगे ₹4 लाख- क्या लिस्ट में है आपका भी नाम ?

नशे के खिलाफ सख्त रुख में पुलिस

पंचकूला पुलिस ने हाल के महीनों में नशा तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और तेज किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि प्रशासन अब प्रदेश में नशे की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए गंभीर है। पुलिस का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हो गया है कि पुलिस की सतर्कता और सक्रियता ने नशा माफिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने की दिशा में यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख