#अपराध

July 6, 2026

हिमाचल : पति आ रहा था प्रेम के आड़े, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पहुंचाया परलोक; झाड़ियों में मिला

घर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

शेयर करें:

homachal solan Wife-Husband news

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी।  उसकी मौत होने के बाद शव को घर से दूर झाड़ियों में फेंक दिया गया। 

घर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मामला जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव से सामने आया है। यहां पर बीते  शनिवार रात मृतक के घर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। परिवार और परिचित लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर घर के अंदर कहासुनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 9वीं क्लास के छात्र ने उठाया गलत कदम, सूबेदार पिता ने निजी स्कूल पर जड़े गंभीर आरोप

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी दौरान महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर मृतक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर मृतक के शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। उनका मकसद वारदात को छिपाना और पुलिस को गुमराह करना था, लेकिन अगले ही दिन उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव

रविवार सुबह जब गांव के कुछ लोग रोज की तरह उस रास्ते से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, चाकू भी बरामद

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की पुष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्मार्ट मीटर विवाद पर कोर्ट का बड़ा फैसला, बिजली काटने की कार्रवाई पर रोक- जानें

पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी और उसके एक परिचित व्यक्ति पर गया। दोनों से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला नेपाल चली गई थी और बाद में वापस गांव लौट आई थी। दंपती की एक छोटी बेटी भी है। शुरुआती जांच में कथित प्रेम-प्रसंग को हत्या की एक संभावित वजह माना जा रहा है।  हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पूछताछ, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा दावा- कई BJP विधायक कांग्रेस में आने को तैयार, जल्द थाम सकते हैं हाथ

हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद

पुलिस अधीक्षक सोलन TSD. वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या पहले से सोची-समझी साजिश थी या फिर विवाद के दौरान अचानक हुई वारदात। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख