#अपराध

July 6, 2026

हिमाचल : 9वीं क्लास के छात्र ने उठाया गलत कदम, सूबेदार पिता ने निजी स्कूल पर जड़े गंभीर आरोप

अच्छे भविष्य के लिए हॉस्टल में कराया था दाखिला

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के खुंडियां क्षेत्र के ठंबा गांव से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय एक छात्र ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अच्छे भविष्य के लिए हॉस्टल में कराया था दाखिला

मृतक छात्र के पिता प्रदीप कुमार निवासी गांव ठम्या, तहसील खुंडियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने इकलौते बेटे कबीर राणा का वर्ष 2025 में डी.सी.एस. लोअर सुनेहत स्कूल में नौवीं कक्षा में दाखिला करवाया था। बेहतर पढ़ाई की उम्मीद से उन्होंने बेटे को स्कूल के हॉस्टल में भी रखा था ताकि वह पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, पिता के सामने ही 8 वर्षीय बेटे के निकले प्राण

पिता के अनुसार शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ समय बाद बेटे का व्यवहार बदलने लगा। वह अक्सर घर आने की जिद करता था और कहता था कि वह अब हॉस्टल में नहीं रहना चाहता। परिवार ने जब इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि हॉस्टल में उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता और उसे बार-बार परेशान किया जाता है।

नया डंडा आता था तो मेरी ही टेस्टिंग होती थी, बेटे ने परिवार को सुनाई थी आपबीती

पिता का आरोप है कि कबीर ने उन्हें कई बार बताया था कि हॉस्टल स्टाफ छोटी-छोटी बातों पर उसे डंडों से पीटता था। इतना ही नहीं, जब भी नया डंडा लाया जाता था तो मजाक उड़ाते हुए कहा जाता था कि पहले इसकी "टेस्टिंग" कबीर पर होगी और फिर उसकी पिटाई की जाती थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

परिवार का कहना है कि लगातार मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के कारण बेटा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। वह बार-बार यही कहता था कि उसे हॉस्टल से निकालकर घर ले जाया जाए क्योंकि वहां उसका रहना मुश्किल हो गया है।

शिक्षक बोले- कम नंबर आने पर बच्चे कर लेते हैं आत्महत्या

शिकायत के अनुसार 4 जुलाई को प्रदीप कुमार अपने बेटे को स्कूल से लेने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने उनसे कथित तौर पर कहा कि आजकल कम अंक आने पर बच्चे आत्महत्या तक कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्मार्ट मीटर विवाद पर कोर्ट का बड़ा फैसला, बिजली काटने की कार्रवाई पर रोक- जानें

पिता का कहना है कि उस समय उन्हें इस बात की गंभीरता का अंदाजा नहीं था, लेकिन बाद में हुई घटना के बाद उन्हें शिक्षक की यह बात बार-बार याद आ रही है। उन्होंने पुलिस से इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच करने की मांग की है।

10 रुपये की आइसक्रीम खाने पर बच्चे को पीटा

प्रदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि उसी दिन स्कूल बस चालक ने कबीर को हॉस्टल से अपना सामान लाने के लिए कुछ पैसे दिए थे। रास्ते में कबीर ने उन्हीं पैसों में से 10 रुपये की आइसक्रीम खरीद ली।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा दावा- कई BJP विधायक कांग्रेस में आने को तैयार, जल्द थाम सकते हैं हाथ

आरोप है कि जब बस चालक को इसकी जानकारी मिली तो उसने पहले कबीर को डांटा और फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने इस बात की शिकायत स्कूल के एमडी, प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन से कर दी।

डंडों और थप्पड़ों से पीटा

पिता का आरोप है कि शिकायत सुनने के बाद इन तीनों ने भी कबीर को डंडों और थप्पड़ों से पीटा। उनका कहना है कि बेटे के साथ हुई इस मारपीट ने उसे पूरी तरह तोड़कर रख दिया था।

 

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: हिमाचल के राशन डिपो में पहुंचा सरसों तेल, बाजार से 60 रुपये सस्ता मिलेगा

घर लौटा तो था चुप और सहमा हुआ

पिता ने बताया कि जब वह बेटे को लेकर घर पहुंचे तो कबीर सामान्य नहीं लग रहा था। वह काफी चुप था और बेहद परेशान दिखाई दे रहा था। परिवार ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बोला।

शाम को घर में गुंजी चीखें 

प्रदीप कुमार ने उसे समझाया कि सोमवार को वह खुद स्कूल जाकर प्रबंधन से बात करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो बेटे को हॉस्टल से निकाल देंगे। परिवार को उम्मीद थी कि बातचीत से समस्या का समाधान निकल जाएगा। लेकिन शाम को जब प्रदीप कुमार खेत में काम करने गए हुए थे, तभी घर से पत्नी के रोने की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा कमरे में चादर के सहारे सीलिंग फैन से लटका हुआ था।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग तुरंत कबीर को सिविल अस्पताल खुंडियां लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

स्कूल प्रबंधन के चार लोगों पर FIR दर्ज 

पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर डी.सी.एस. लोअर सुनेहत स्कूल के एमडी, प्रिंसिपल गुंजन, हॉस्टल वार्डन और बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई राकेश शर्मा को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख