#राजनीति

July 5, 2026

CM सुक्खू का बड़ा दावा- कई BJP विधायक कांग्रेस में आने को तैयार, जल्द थाम सकते हैं हाथ

CM बोले- कई विधायक और नेता कांग्रेस में आने को तैयार

शेयर करें:

Sukhvinder Singh Sukhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में चल रही उठा-पटक के बीच एक विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है और इसी बीच प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। 

 CM का दावा- कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं कई BJP नेता

CM सुक्खू ने कहा कि कई ऐसे बीजेपी के नेता है जो कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि आने वाले समय में विपक्ष की सीटें और कम होंगी। ये बात सीएम सुक्खू ने शिमला स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा को संबोधित करते हुए कही। 

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : शिवपूजन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर गिरे पत्थर, एक की मौ.त- 4 गंभीर

चुनावी मोड में कांग्रेस

CM सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी सभी चुनावी गारंटियां पूरी कर चुकी है और अब पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का भी भरोसा जताया।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई

राहुल गांधी की रैलियों की तैयारी

CM सुक्खू ने बताया कि अगले तीन महीने के भीतर प्रदेश में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की रैलियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इन रैलियों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी अभियान को गति देने की योजना है।

भाजपा पर साधा निशाना

सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है और उसका प्रदेश हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और समय आने पर पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: हिमाचल के राशन डिपो में पहुंचा सरसों तेल, बाजार से 60 रुपये सस्ता मिलेगा

कांग्रेस अध्यक्ष का भी बड़ा दावा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी दावा किया कि शिमला में पहले ही दिन भाजपा के 300 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी महीने आठ से दस हजार लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और प्रत्येक मंत्री को एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश के आसार: ऊंची चोटियों पर ताजा स्नोफॉल, ऑरेंज अलर्ट जारी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भी बोली कांग्रेस

बैठक के दौरान अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठा। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था हैं और यदि किसी ने गड़बड़ी की है तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख