#अपराध

June 16, 2025

हिमाचल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा बेच बनाई तस्करों की 2.37 करोड़ की अवैध संपत्ति की सीज

दो मामलों में 10 आरोपियों के घर, गाड़ियां, जमीन, होटल, बैंक डिपॉजिट सीज

शेयर करें:

Solan police

सोलन। हिमाचल प्रदेश में पुलिस अब नशा तस्करों को पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे ही नहीं पहुंचा रही है। बल्कि नशे से अर्जित की गई इन आरोपियों की संपत्ति को भी जब्त कर रही है। इसी कड़ी सोलन पुलिस ने भी नशा तस्करों की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.37 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। यह संपत्ति दो मामलों में पकड़े गए करीब 10 आरोपियों और उनके सहयोगियों की है।

दो मामलों के आरोपियों की संपत्ति जब्त

दरअसल सोलन जिला पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों की जांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज दो मामलों के आरोपियों पर यह बड़ी कार्रवाई की है। यह मामले 27 अप्रैल 2025 और 17 मार्च 2025 को सामने आए थे। इसमें पुलिस ने चरस और चिट्टा पकड़ा था। अब इन मामलों में पकड़े आरोपियों की संपत्ति को भी जब्त किया गया है। जिसमें इन आरोपियों के आलीशान बंगले, होटल, जमीन, लग्जरी वाहन, जेसीबी मशीन सहित बैंक डिपॉजिट शामिल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ब्रेन ट्यूमर ने छीनी आंखों की रोशनी, इतिका ने नहीं मानी हार- PhD डिग्री की हासिल

चरस से बनाई थी 2.09 करोड़ की संपत्ति

27 अप्रैल 2025 को सामने आए पहले मामले में एसआईयू टीम ने पुलिस थाना कंडाघाट के गौड़ा में तीन आरोपियों प्रकाश ठाकुर चौपाल, राजेश पांडे ठियोग और रविंद्र राजगढ़ के कब्जे से 1.310 किलोग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने जांच में प्रकाश चंद के घर से भी चरस की खेप बरामद की थी। जांच में सामने आया था कि प्रकाश ठाकुर इस नशा गिरोह का मास्टमाइंड था और वह घर में चरस तैयार कर उसकी सप्लाई करता था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा में पैसों के लेन देन की आशंका, हिरासत में लिए 4 अभ्यर्थी

 

पुलिस की जांच में पता चला कि पिछले छह सालों में आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के नाम पर भारी भरकम संपत्ति अर्जित कर ली है। जिसकी जांच कर पुलिस ने आरोपी की 2ण्09 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है। 

चिट्ट बेच कमाई 28 लाख की संपत्ति सीज

इसी तरह से 17 मार्च 2025 को सामने आए दूसरे मामले में धर्मपुर पुलिस ने गौरव और चेतन नाम के दो लोगों से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। संपत्ति की जांच करने पर पता चला कि यह लोग लंबे समय से नशा तस्करी कर रहे हैं और इससे उन्होंने करीब 28 लाख रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने इस 28 लाख की संपत्ति को भी जब्त कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में खड़गे से मिले विनय कुमार, मिलेगी हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ?

 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने 2024 से अब तक 8 करोड़ की संपत्ति को सीज किया है। यह संपत्ति आठ अलग अलग मामलों में 28 आरोपियों की संपत्ति को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि  इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क भी शामिल थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख