#अपराध

December 15, 2025

हिमाचल: फॉरेस्ट गार्ड ने 50 हजार में बेचा इमान, मामला निपटाने को मांगी रिश्वत; रंगे हाथ धरा

विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा फॉरेस्ट गार्ड

शेयर करें:

Forest guard bribe

 

सोलन। हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के दावों के बीच रिश्वत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकारी काम के बदले पैसों की मांग अब भी कुछ अधिकारियों की आदत बनी हुई है। हालांकि विजिलेंस विभाग समय.समय पर ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रहा है, बावजूद इसके रिश्वतखोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है, जहां विजिलेंस ने एक फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

नालागढ़ में तैनात फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार

जिला सोलन के नालागढ़ क्षेत्र में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने की। आरोपी फॉरेस्ट गार्ड की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता से एक मामले के निपटारे के बदले मोटी रकम की मांग कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मोदी तेरी क*ब्र खुदेगी...नारों पर भड़की भाजपा, माफी मांगे CM सुक्खू - सोनिया गांधी

शिकायत निपटाने के बदले मांगे थे पैसे

जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड ने एक व्यक्ति से उसकी शिकायत को रफा.दफा करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 50 हजार रुपये में मामला सुलझाने की सहमति बनी। बार.बार पैसों की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजिलेंस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क किनारे पड़ी मिली युवक की देह, परिवार ने खो दिया बुढ़ापे का सहारा 

पंजैहरा में बिछाया गया जाल

शिकायत की पुष्टि के बाद डीएसपी विजिलेंस डॉ प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में टीम ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने नालागढ़ के पंजैहरा क्षेत्र में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : सुख की सरकार में कर्मचारी बैलेंस बिगड़ा, दो साल में 8 हजार किए भर्ती, रिटायर हुए तीन गुना

कोर्ट में पेशी की तैयारी

विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्ड को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

रिश्वतखोरी पर जीरो टॉलरेंस का दावा

एसपी एसआईयू वीरेंद्र कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विजिलेंस विभाग भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख