#अपराध

November 13, 2025

हिमाचल: शादी समारोह में हुआ झगड़ा, बीच-बचाव करने गए युवक के छीन लिए प्राण; 4 अरेस्ट

शादी की खुशियां मातम में बदली, शराब के नशे में हुई झड़प में युवक की थमी सांसें

शेयर करें:

solan kunihar crime News

सोलन। हिमाचल प्रदेश में शादी समारोह में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। यह हत्या शराब के नशे में शुरू हुए लड़ाई झगड़े के बाद की गई थी। घटना से शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं हर कोई शादी समारोहों में शराब के सेवन को इस हत्या की वजह मान रहा है।

31 साल के युवक की हत्या

दरअसल मामला सोलन जिला के कुनिहार क्षेत्र के गमझून गांव का है को तीन नवंबर की रात का है। जाडली गांव के पास रहने वाला दीनानाथ उर्फ बंटी (31) गमझून गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां पर शराब के नशे में कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि जब दीनानाथ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो एक युवक ने उसे जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वह संतुलन खो बैठा और सिर के बल जमीन पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

 

यह भी पढ़ें : क्या CM सुक्खू ने किया भेदभाव? BJP के गढ़ से 41 डॉक्टरों का तबादला, उठने लगे सवाल

झगड़ा रोकने गया था युवक

जमीन पर गिरने से दीनानाथ गंभीर रूप् से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए कुनिहार अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया था। करीब नौ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आखिरकार दीनानाथ ने 12 नवंबर को दम तोड़ दिया। 

 

यह भी पढ़ें : क्या बंद हो जाएंगे हिमाचल के 300 उद्योग ! हजारों लोगों की रोजी रोटी पर मंडराया संकट

पुलिस ने हत्या का दर्ज किया मामला

मृतक के पिता शंकर लाल ने 5 नवंबर को पुलिस थाना कुनिहार में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि झगड़े में शामिल चार युवक भट्टी, अंकित, अर्जुन और करण इस वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे। कुनिहार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और घटना में उनकी व्यक्तिगत भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से गांव के युवाओं को सप्लाई हो रहा था चिट्टा, पुलिस ने मां-बेटी संग 3 किए अरेस्ट

शराब का नशा बना हत्या का कारण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब के नशे में की गई यह हरकत एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले गई। उन्होंने कहा कि शादी समारोह जैसे सामाजिक आयोजनों में शराब का अत्यधिक सेवन अक्सर हिंसा का रूप ले लेता है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीनानाथ मिलनसार और मददगार स्वभाव का था, और उसका यूं असमय जाना पूरे गांव के लिए बड़ी क्षति है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख