#अपराध

February 27, 2026

हिमाचल में बेखौफ बदमाश: कनपटी पर बंदू.क रख लूटी दुकान, लाखों का सामान उड़ाया

बाइक बाहर खड़ी कर शटक किया बंद 

शेयर करें:

Daylight Robbery

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। अब बात सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रही, बल्कि बदमाश खुलेआम लोगों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में तीन हथियारबंद युवकों ने दिनदहाड़े एक दुकान में घुसकर लूटपाट की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर सामान खरीदने आए एक ग्राहक पर तलवार से हमला भी कर दिया।

कैसे हुई पूरी घटना ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। उस समय बाजार में रोज की तरह सामान्य चहल-पहल थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक ‘चंदन कम्यूनिकेशन सेंटर’ के बाहर आकर रुके। बताया जा रहा है कि तीनों पहले से योजना बनाकर आए थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मौसी के घर पढ़ने आई थी मासूम, सगे मौसा ने ही फेरी गंदी नजर; की नीचता- हुआ अरेस्ट

बाइक बाहर खड़ी कर शटक किया बंद 

उसमें से एक युवक बाइक स्टार्ट करके बाहर ही खड़ा रहा, ताकि जरूरत पड़ते ही तुरंत भागा जा सके। बाकी दो युवक मुंह पर नकाब बांधकर दुकान के अंदर घुस गए। अंदर जाते ही उन्होंने सबसे पहले दुकान का शटर नीचे गिरा दिया, ताकि बाहर किसी को शक न हो और वे आराम से  वारदात को अंजाम दे सकें।  

हथियार दिखाकर डराया, तलवार से किया हमला

दुकान के अंदर उस समय मालिक चंदन और उनका एक परिचित फिरोज मौजूद थे। जैसे ही बदमाश अंदर घुसे, उन्होंने दोनों को धमकाना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसे चुप रहने की धमकी दी। वहीं दूसरे बदमाश ने वहां मौजूद व्यक्ति पर तलवार से वार कर दिया। हालांकि गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई और सिर्फ हल्की खरोंचें आईं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से कर रहा था चिट्टे का धंधा, 10 दिन पहले ही जेल से छूटा था - फिर हुआ अरेस्ट

दुकान से चुराया सामान

हथियारों के डर से दुकान में मौजूद लोग घबरा गए। इसी दौरान बदमाशों ने गल्ले में रखी सारी नकदी निकाल ली। साथ ही काउंटर पर रखे तीन मोबाइल फोन भी उठा लिए। बताया जा रहा है कि इनमें से दो मोबाइल फोन की कीमत करीब 34 हजार रुपये थी, जबकि एक पुराना हैंडसेट भी साथ ले गए।

आकोपी कुछ ही मिनटों में फरार

पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई। जैसे ही लुटेरे बाहर निकले, वे पहले से तैयार खड़ी बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही दुकानदार ने हिम्मत जुटाई, शटर उठाया और जोर-जोर से शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। 

 

यह भी पढ़े : हिमाचल में रिटायरमेंट के बाद कानूनगो को मिली प्रमोशन - बनाया नायब तहसीलदार, उठ रहे सवाल

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाकों की जांच की और साक्ष्य जुटाए। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में नाकेबंदी भी की गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख