#अपराध
February 27, 2026
हिमाचल : मौसी के घर पढ़ने आई थी मासूम, सगे मौसा ने ही फेरी गंदी नजर; की नीचता- हुआ अरेस्ट
सगी मौसी के घर पढ़ाई के सिलसिले में रह रही थी लड़की
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। मुख्यालय नाहन में एक आदमी ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म जैसे घिन्नौनी वारदात को अंजाम दिया गया है।
मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस थाने में दर्ज करवा आपबीती सुनाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी मौसा को हिरासत में ले लिया है। मामला उजागर होने के बाद पूरा परिवार स्तब्ध है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो नाहन में अपने सगे मौसा-मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके मौसा ने घर में उसके अकेले होने का फायदा उठाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि ये सब होने के बाद वो बहुत डर गई थी। मगर उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस के सामने पूरी सच्चाई बताने का फैसला लिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी मौसा को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ BNS और POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकि से जांच की जा रही है। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।